
अपहरण के बाद फौजी दोस्त का कत्ल, गोली मारकर नहर में फेंका शव, हत्यारे ने बतायी यह वजह
अनूपपुर. चचाई थाना अंतर्गत संचालित रेत खदान को लेकर 24 अगस्त की रात लगभग 11 बजे ग्राम कैल्होरी में रेत माफियाओं और ग्रामीणों के बीच विवाद की घटना सामने आई। जिसमें दोनों पक्षों ने अपनी तरफ से चचाई थाना व पुलिस अधीक्षक सहित कलेक्टर के पास लिखित शिकायत की है। इस मामले में खनिज विभाग के निरीक्षक की उपस्थिति पर भी पुलिस ने एतराज जताते हुए जांच की बात कही है।
बताया जाता है कि शुक्रवार की रात आधा दर्जन साथियों सहित खनिज विभाग के दो निरीक्षको को लेकर कैल्होरी गांव पहुंचे मानेन्द्र सिंह ने ग्रामीणो को सोन नदी से रेत चोरी करने की बात कहते हुए बदूंक की बट से पिटाई कर ग्रामीणो में दहशत फैलाने तथा अपनी लायसेंसी बदूंक से 3 राउंड हवाई फायर की। जिसकी सूचना ग्रामीणों ने एसडीओपी अनूपपुर को दी, जहां मौके पर एसडीओपी उमेश गर्ग सहित चचाई पुलिस ने पहुंचकर मामले को शांत कराया। वहीं ग्रामीणों ने चचाई थाना पहुंच मानेन्द्र सिंह के खिलाफ लिखित शिकायत दर्ज कराई तथा 25 अगस्त को प्रदेश सदस्य एवं सभापति सहकारिता एवं उद्योग मीना तनवर के साथ संयुक्त कलेक्ट्रेट पहुंच कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक को मानेन्द्र ङ्क्षसह द्वारा हवाई फायर कर जान से मारने की लिखित शिकायत की। शिकायत में बताया कि २४ अगस्त को रेत खदान में कार्यरत मानेन्द्र ङ्क्षसह अपने साथ कुक्कूसोनी २ पिकअप में 40 साथियों के साथ ग्राम कैल्होरी आया, जहां खेत से वापस आ रहे अमरा बैगा एवं प्रीतम बैगा को रोककर जबरन मानेन्द्र सिंह ने हवाई फायर करते हुए धमकाने लगा और वट से प्रहार कर दिया, बंदूक की आवाज सुन ग्रामीणो ने वहां पहुंच मानेन्द्र सिंह से बंदूक छीन उसे पुलिस के हवाले किया। वहीं शिकायत में आरोप लगाया कि पूर्व में रेत के अवैध उत्खनन से नदी में हुए गड्ढे में डूबने से दो बच्चों की मौत भी हो चुकी है।
ग्रामीणों का कहना था कि घटना के दौरान मानेन्द्र सिंह की वाहन से खनिज निरीक्षक भी उपस्थित थे। जहां खनिज विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े हुए है। इस संबंध में एसडीओपी अनूपपुर उमेश गर्ग ने बताया कि सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचा गया, जहां मानेन्द्र सिंह के निजी वाहन में खनिज निरीक्षक राहुल शांडिल्य भी उनके साथ आया था, वहीं अमरा बैगा एवं प्रीतम बैगा द्वारा चचाई थाने में लिखित शिकायत की है जिससे की विवेचना प्रारंभ कर दी गई है।
Published on:
26 Aug 2018 05:47 pm
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
