8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

अनूपपुर की बजाय शहडोल ठहरी जबलपुर-सांतरागांछी: छग के 14 विधानसभा क्षेत्र के नेताओं ने किया विरोध, छग नेता प्रतिपक्ष ने रेलवे बोर्ड को लिखा पत्र

अनूपपुर की बजाय शहडोल ठहरी जबलपुर-सांतरागांछी: छग के 14 विधानसभा क्षेत्र के नेताओं ने किया विरोध, छग नेता प्रतिपक्ष ने रेलवे बोर्ड को लिखा पत्र
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

अनूपपुर

•

image

Shiv Mangal Singh

•

Updated: 3 Aug 2018, 8:39 PM IST

Jabalpur-Santraganghi: Opposition leaders of Chag's 14 assembly consti

अनूपपुर की बजाय शहडोल ठहरी जबलपुर-सांतरागांछी: छग के 14 विधानसभा क्षेत्र के नेताओं ने किया विरोध, छग नेता प्रतिपक्ष ने रेलवे बोर्ड को लिखा पत्र

छग नेता प्रतिपक्ष ने मांग पूरी नहीं होने पर रेल रोको आंदोलन की दी चेतावनी
अनूपपुर। रेलवे बोर्ड द्वारा घोषित जबलपुर सांतरागाछी साप्ताहिक हमसफर एक्सप्रेस का शुभारंभ गुरूवार को जबलपुर से हुआ, जिसके ठहराव के लिए पूर्व से ही रेलवे बोर्ड द्वारा स्थान घोषित कर दिया गया था। लेकिन सांसद द्वारा नियुक्त रेल सलाहकार सदस्य ने बैठक में तथाकथित संभाग का हवाला देकर इसका ठहराव अनूपपुर से हटाकर इसकी जगह शहडोल को किया गया। जिसे लेकर अनूपपुर ही नहीं छग के १४ विधानसभा क्षेत्र के नेताओं ने एक सुर से इसका विरोध किया है। उनका कहना है कि पूर्व तयानुसार इस गाडी का स्टापेज जब अनूपपुर था तो इसे बदला क्यों गया? इसे लेकर छग के नेता प्रतिपक्ष टीएस सिंह देव ने रेलमंत्री पीयूष गोयल को पत्र लिखकर अपना विरोध दर्ज कराया है। नेता प्रतिपक्ष श्री सिंह देव ने अपने पत्र में लिखा है कि अनूपपुर छग. का प्रवेश द्वार कहलाता है। यहां छग. के उत्तरी क्षेत्र सरगुजा संभाग जिसके अंतर्गत कोरिया, सूरजपुर, रामानुजगंज, बलरामपुर, सरगुजा तथा जशपुर जिले आते हैं। इनमें कुल १४ विधानसभा क्षेत्र हैं। जबलपुर सांतरागांछी का अनूपपुर स्टापेज नहीं दिए जाने से एक बड़ी आबादी को इस सुविधा से वंचित किया गया है। पूर्व घोषित समय चक्र में अनूपपुर स्टापेज रखा गया था, अज्ञात कारणों से इसे हटा दिया गया है। लिखे पत्र में उन्होंने कहा कि छग. का सरगुजा संभाग आदिवासी बाहुल्य संभाग के निकट व पहुंच में है। प्रतिदिन हजारों की संख्या में यात्रीगण अनूपपुर होकर देश के विभिन्न दिशाओं में यात्रा करते हैं। इस क्षेत्र में एक द्रुतगामी एक्सप्रेस के ठहराव की नितांत आवश्यकता है, जिसकी बहुप्रतीक्षित मांग लंबे समय से हो रही थी। इस ट्रेन के अनूपपुर ठहराव से न केवल यात्रियों को सुविधा होगी, अपितु रेल विभाग के राजस्व में भी वृद्धि होगी। इसे अनूपपुर ठहराव देना आवश्यक होगा। वहीं नेता प्रतिपक्ष ने चेतावनी दी है कि अगर उनकी मांग पूरी नहीं होती है तो जल्द ही रेल रोको आंदोलन किया जाएगा। इस ट्रेन के संचालन के लिए अब तक स्थानीय किसी सत्ता या विपक्ष के नेताओं ने इसके लिए कुछ नहीं किया है। वहीं क्षेत्र के लापता सांसद की भी इस सलाहकार सदस्य ने नहीं मानी, बल्कि सांसद के गृह जिला उमरिया में भी इसका ठहराव नहीं हो पाया है। वैसे भी क्षेत्र के सांसद ने अब तक ऐसा कोई कार्य नहीं किया है और ना ही रेल मंत्री से क्षेत्र की समस्याओं को रख सकें हैं। ऐसे में इनसे अपेक्षा करना बेईमानी होगी।