19 अप्रैल 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

इंजन के नीचे दबकर 4 युवकों की मौत, गिट्टी लेने जा रहा ट्रैक्टर पलटा, गांव में मातम

MP News: अनूपपुर जिले की सीमा से लगे क्षेत्र में स्थित पौनी क्रेशर से युवक गिट्टी लेने जा रहे थे। तभी अचानक ट्रेक्टर पलट गया।

2 min read
Google source verification
mp news 4 Youths Die After Being Crushed Under Tractor Engine in anuppur

4 Youths Die After Being Crushed Under Tractor Engine (Patrika.com)

MP News: मध्य प्रदेश के अनूपपुर जिले के करन पठार थाना क्षेत्र में रविवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे ने पूरे इलाके को दहला दिया। एक साथ चार परिवारों में मातम छा गया। मामला करनपठार थाना क्षेत्र का है। यहां ट्रैक्टर में सवार होकर चार लोग डिंडोरी जिले के करंजिया से अनूपपुर के पौनी स्थित क्रेशर गिट्टी लेने जा रहे थे। तभी क्रेशर से लगभग 3 किलोमीटर की दूरी पर ठाढ़ पाथर तालाब के पास ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे के समय ट्रैक्टर में चार लोग सवार थे, जो ट्रैक्टर के इंजन के नीचे दब गए और मौके पर ही उनकी मौत हो गई।

मृतकों की पहचान अंकुश उईके (24 वर्ष) जो कि ट्रैक्टर चला रहा था। बृजेश पेंद्रो (20 वर्ष), चंद्र प्रकाश मार्को (18 वर्ष) और रविन्द्र कुमार गोयल (30 वर्ष) निवासी भीम कुंडी, करंजिया (जिला डिंडोरी) के रूप में हुई है।

क्रेशर से गिट्टी लेने जा रहे थे युवक

बताया जा रहा है कि सभी युवक अनूपपुर जिले की सीमा से लगे क्षेत्र में स्थित पौनी क्रेशर से गिट्टी लेने जा रहे थे।घटना की सूचना मिलते ही करनपठार थाना पुलिस मौके पर पहुंची और राहत कार्य शुरू किया। थाना प्रभारी वीरेंद्र कुमार बरकड़े ने बताया कि पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से ट्रैक्टर के नीचे दबे शवों को बाहर निकाला और पोस्टमार्टम के लिए बेनीबारी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया।प्राथमिक जांच में सामने आया है कि ट्रैक्टर तेज गति में था और चालक के नियंत्रण खोने से यह हादसा हुआ। ट्रैक्टर पलटते ही उसका इंजन सवारों पर गिर गया, जिससे उन्हें संभलने का कोई मौका नहीं मिला।

जेसीबी से निकाले गए शव

थाना प्रभारी ने बताया कि यह घटना सुबह 6:00 बजे हुई है ट्रैक्टर के दुर्घटनाग्रस्त होने के बाद स्थानीय ग्रामीण मौके पर पहुंचे जहां ट्रैक्टर के नीचे दबे हुए व्यक्ति के शरीर में कोई हलचल नहीं हो रही थी जिसके बाद ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस में मौके पर पहुंचकर ट्रैक्टर के इंजन के नीचे फंसे हुए मृतकों के शव को बाहर निकलवाया और पोस्टमार्टम के लिए इसे बेनीबारी चिकित्सालय भेजा गया।

एक ही गांव के हैं युवक

सभी मृतक डिंडोरी जिले के करंजिया अंतर्गत भीम कुंडी गांव के रहने वाले हैं। घटना की सूचना गांव में पहुंचते ही परिजन मौके पर पहुंचे और घटनास्थल पर विलाप करते हुए देखे गए। परिजनों ने बताया कि सभी मृतक एक ही साथ रहते थे और दोस्त थे साथ ही जहां कभी कोई काम मिलता था तो सभी इस काम में लग जाते थे।