31 मई 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

भाजपा नेता की बस ने बाइक सवार को मारी टक्कर, हालत गंभीर

MP News: मध्यप्रदेश के अनूपपुर जिले में भाजपा नेता की बस ने बाइक सवार को टक्कर मार दी। जिसमें वह बुरी तरह घायल हो गया।

less than 1 minute read
Google source verification
anuppur news

MP News: मध्यप्रदेश के अनूपपुर जिले में भाजपा नेता की बस ने बाइक सवार को टक्कर मार दी। जिसमें शिक्षक गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। उन्हें इलाज के लिए छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में रेफर किया गया है।

दरअसल, धीरेंद्र सिंह लहरपुर स्कूल में शिक्षक हैं। वह अपनी बाइक से स्कूल जा रहे थे। उसी दौरान भाजपा नेता की जय श्रीराम ट्रेवल्स बस की चपेट में आ गए। जिसमें शिक्षक के हाथ और शरीर के अन्य हिस्सों में गंभीर चोटें आई हैं। जानकारी के अनुसार, बस भाजपा जैतहरी नगर परिषद अध्यक्ष उमंग गुप्ता के नाम पर रजिस्टर्ड है।

मामले की जानकारी लगते ही परिजन मौके पर पहुंचे और शिक्षक को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। यहां पर डॉक्टरों ने बिलासपुर रेफर कर दिया। जैतहरी पुलिस के द्वारा मामला दर्ज कर लिया गया है।