ग्रामीणों का कहना है कि, उनके गांव में 10वीं से 12वीं तक का स्कूल भी नहीं है। वो चाहते हैं कि यहां एक स्कूल भी बनाया जाए ताकि उनके बच्चों को शिक्षा का अदिकार मिल सके। ग्रामीणों का कहना है कि वो अपनी मागों को लेकर फरियाद लगाते-लगाते थक चुके हैं, लेकिन अबतक न तो किसी नेता और न ही किसी अधिकारी ने उनकी समस्याओं पर ध्यान दिया है। इसलिए उन्होंने आगामी विधानसभा चुनाव के बहिष्कार का फैसला किया है। ऐसे में उनका कहना है कि अब जबतक उनकी ये मांगे पूरी नहीं होतीं वो मतदान नहीं करेंगे।