28 दिसंबर 2025,

रविवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

यहां मिला 3 प्रजातियों की तरह दिखने वाला दुर्लभ सांप, एक्सपर्ट्स बोले- गूगल के पास भी नहीं है इसकी जानकारी

इस दुर्लभ सांप का ऊपरी हिस्सा यानी सिर कोबरा सांप की तरह है, बीच का हिस्सा कॉमन करैत जैसा है।जबकि, इसकी पूंछ वाला हिस्सा ट्रिंकेट सांप की तरह है।

3 min read
Google source verification
News

यहां मिला 3 प्रजातियों की तरह दिखने वाला दुर्लभ सांप, एक्सपर्ट्स बोले- गूगल के पास भी नहीं है इसकी जानकारी

अनूपपुर. कहते हैं... सांप एक ऐसा जीव है, जिसकी सबसे अधिक प्रजातियां दुनियाभर में मौजूद हैं। जानकारों का कहना है कि, दुनियाभर में सांप की 3 हजार से अधिक प्रजातियां मौजूद हैं। कास बात ये है कि, अब भी लगातार नई नई प्रजातियों के सांपों की पुष्टि होती रहती है। ताजा घटना पर बात करें तो मद्य प्रदेश के अनूपपुर जिले में मिला एक दुर्लभ प्रजाति का सांप कौतूहल का विषय बना हुआ है। कॉलोनी में घूमते सांप का रेस्क्यू करने आए सर्प मित्र ने जब बताया कि, रेस्क्यू किया गया सांप कोई ऐसा वैसा नहीं बल्कि वो सांप है, जिसे अबतक दुनियाभर में किसी ने नहीं पकड़ा। इस दुर्लभ सांप के बारे में जानकर स्थानीय लोगों में हड़कंप मच गया।


सर्प मित्र ने जब रेस्क्यू करने के बाद सांप के बारे में लोगों को बताया कि, इस दुर्लभ सांप का ऊपरी हिस्सा यानी सिर कोबरा सांप की तरह है, बीच का हिस्सा कॉमन करैत जैसा है, जबकि, इसकी पूंछ वाला हिस्सा ट्रिंकेट सांप की तरह है। खास बात ये है कि, पकड़े गए सांप की बनावट जिन तीन सांपों से मिल रही है, वो तीनों ही जहरीले सांप माने जाते हैं। इससे अनुमान लगाया जा रहा है कि, पकड़ा गया सांप भी जहरीला हो सकता है।

यह भी पढ़ें- ट्रैक्टर चालक की पिटाई का वीडियो वायरल, महिला ने घसीट घसीटकर बरसाए थप्पड़, भीड़ ने भी पीटा


गूगल के पास भी नहीं इस दुर्लभ सांप का कोई जवाब

खास बात ये भी है कि, इस अद्भुत सांप के संबंध में किसी एक्सपर्ट को भी कुछ पता नहीं है। वो सब भी इसे देखकर खासा हैरान हैं। इनमें सिर्फ मद्य प्रदेश के ही स्नैक एक्सपर्ट शामिल नहीं है, बल्कि दुनियाभर में पहचान रखने वाले छत्तीसगढ़ और पश्चिम बंगाल के सर्प एक्सपर्ट्स इस दुर्लभ सांप के बारे में नहीं बता पा रहे हैं। यहां तक गूगल के पास भी इस तरह के दिखने वाले किसी सांप से जुड़ी कोई जानकारी नहीं है।


संभव है, इलाके में और भी सांप हों

सांप के विषय में इस तरह की पड़ताल होने के बाद स्थानीय लोगों में इसे लेकर चर्चा और चिंता दोनों बढ़ गई हैं। लोगों का कहना है कि, जब सांप उन तीन सांपों से मिलता जुलता है, जो खुद बेहद जहरीले हैं, तो संभावना है कि, रेस्क्यू किया गया सांप भी जहरीला ही होगा। फिलहाल, अबतक उसके जहर की भी जांच नहीं की गई है, जिससे उसके खतरे का अंदाजा लगाया जा सके। स्थानीय लोगों को डर ये भी है कि, जब एक सांप शहरी इलाके से पकड़ाया गया है तो संबव है कि, यहां इस प्रजाति के और भी सांप होंगे।

यह भी पढ़ें- आफत की बारिश ने बढ़ाई अन्नदाता की मुसीबत, तालाब बने खेत, जलभराव से ढह गया दो मंजिला मकान


एक्सपर्ट्स को भी नहीं है, इस सांप की कोई खबर

आपको बता दें कि, शहर की विवेक नगर कॉलोनी में स्थित पानी टंकी के पास सांप के दिखने पर स्थानीय लोगों द्वारा सांप पकड़ने के लिए सर्प मित्र को बुलाया गया। रेस्क्यू करने पहुंचे सर्प मित्र सोनू कुमार प्रजापति भी इस अजीबो गरीब सांप को देखकर दंग रह गए। सर्प मित्र सोनू ने बताया कि, सांप तीन प्रजातियों जैसा दिख रहा है। इसका ऊपरी हिस्सा कोबरा, बीच का हिस्सा कॉमन करैत और पिछला हिस्सा ट्रिंकेट सांप जैसा दिख रहा है। दुर्लभ सांप के बारे में जानने के लिए एक्सपर्ट सोनू ने छत्तीसगढ़, कोलकत्ता समेत अन्य राज्यों के सर्प एक्सपर्ट से संपर्क किया, लेकिन इसकी जानकारी नहीं मिल सकी। इस सांप के बारे में गूगल के पास भी कोई इनपुट नहीं है। दुर्लभ सांप को देखने के लिए लोगों का हुजूम उमड़ रहा है।


दुनियाभर में 3000 से अधिक सांप की प्रजाति

आपको बता दें कि, दुनियाभर में सांपों की 3000 से अधिक प्रजातियां पाई जाती हैं। वहीं, दुनियभर में सिर्फ दोनों ध्रुवों पर के साथ साथ अर्जेंटीना देश में सांप नहीं पाए जाते। वहीं, बात करें भारत की तो यहां करीब 320 प्रजाति के सांप पाए जाते हैं। जबकि, मध्य प्रदेश में अबतक 42 प्रजातियों के सांपों की पुष्टि हो चुकी है। ये भी बता दें कि, देशभर में करीब 60 तरह के सांप ऐसे हैं, जिनके डसने पर इंसान की मौत हो सकती है। मध्य प्रदेश में सिर्फ 4 ऐसे जहरीले सांप हैं, जिनके डसने पर इंसान की मौत हो सकती है। इनमें पहला- कोबरा, दूसरा- करैत, तीसरा- रसैल वायपर और चौथा- स्कैल्ड वायपर सांप शामिल है।