6 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

सोशल मीडिया पर अधिवक्ता संघ अध्यक्ष से एसआई की धक्का मुक्की हुई वायरल, एसपी ने किया निलंबित

पुलिस की दलील-वीडियो पांच-छह माह पुरानी, कार्य में बाधा पहुंचाने पर निकाला था बाहर

less than 1 minute read
Google source verification
SI's scuffle with advocate union president went viral on social media,

सोशल मीडिया पर अधिवक्ता संघ अध्यक्ष से एसआई की धक्का मुक्की हुई वायरल, एसपी ने किया निलंबित

अनूपपुर। राजेन्द्रग्राम थाना में पदस्थ एसआई और पुष्पराजगढ़ अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष के बीच किसी बात लेकर थाना भवन से धक्का मुक्की कर अधिवक्ता को बाहर निकालने जाने का सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल हो रहा है। जिसे लेकर समाज में लोगों की तीखी प्रतिक्रियाएं सामने आने लगी है। हालंाकि यह वीडियो कब का और किस प्रकार की घटना से सम्बंधित हैं पत्रिका इसकी पुष्टि नहीं करता है। लेकिन वीडियो के वायरल होने के बाद अब पुलिस अधीक्षक अनूपपुर ने इस प्रकरण में संज्ञान लेते हुए सम्बंधित एसआई मंगला दुबे को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। साथ ही मामले की जांच के निर्देश दिए हैं। अपने आदेश में पुलिस अधीक्षक ने भी इसे किसी अधिवक्ता धक्का मुक्की करते अशोभनीय बताया है। पुलिस अधीक्षक ने २८ जुलाई को सोशल मीडिया पर जारी हुए वीडियो के उपरांत किया है। वहीं इस प्रकरण में मध्यप्रदेश राज्य अधिवक्ता संघ के चेयरमैन डॉ विजय चौधरी ने पुलिस महानिदेशक से अनुरोध किया है कि इस मामले की 1 माह के अंदर जांच कर मध्यप्रदेश राज्य अधिवक्ता संघ को सौपने की व्यवस्था के निर्देश दिए हैं। इस मामले में थाना प्रभारी राजेन्द्रग्राम नरेन्द्र पाल ने बताया कि यह वीडियो लगभग पांच- छह माह पुराना है। उस दौरान राजेन्द्रग्राम में किसी डकैती के प्रकरण में एसआई मंगला दुबे कुछ आरोपियों को गिरफ्तार कर लाए थे। जिसमें आरोपियों के पक्ष से पुष्पराजगढ़ अधिवक्ता संघ अध्यक्ष सुरेश चंद्रवंशी सहित सैकड़ों ग्रामीण थाना पहुंचे थे। इसमें थाना परिसर में काम में बाधा नहीं पहुंचाने और अधिवक्ता संघ अध्यक्ष को बाहर जाने के बार बार की गई अपील के बाद भी नहीं सुनने पर एसआई ने गुस्सा जताते हुए इस घटना को अंजाम दिया था। लेकिन उस दौरान अधिवक्ता संघ अध्यक्ष की ओर से कोई शिकायत थाने में नहीं दर्ज कराई गई थी।