
अलग अलग स्थानों पर संदिग्ध परिस्थितियों में युवक और युवती की मिली लाश
अनूपपुर। जिले के फुनगा चौकी क्षेत्र में संदिग्ध परिस्थितियों में २७ वर्षीय युवक के छत से नीचे गिरकर मौत तथा जैतहरी थाना क्षेत्र के ठोडीपानी गांव में २८ वर्षीय युवती की संदि$ग्ध परिस्थितियों में शव पाए गए हैं, जहंा शव के मिलने के उपरांत गांवों में सनसनी फैल गई है। घटना की सूचना के उपरांत अतिरिक्ति पुलिस अधीक्षक सहित अनुविभागीय पुलिस अधिकारियों ने दल-बल के साथ मौके का निरीक्षण किया। जिसमें दोनों ही मौत के मामले में हत्या की आशंका जताई है। जानकारी के अनुसार भालूमाड़ा थानांतर्गत फुनगा चौकी के दैखल ग्राम पंचायत नदियाटोला में 9 मई की सुबह २७ वर्षीय भोला सिंह गोंड पिता सिपाही सिंह गोंड का शव घर से बाहर घर के दीवारों के पास पाया गया। मृतक भोला सिंह गोंड कॉलरी में कम्प्यूटर ऑपरेटर के पद पर पदस्थ था। भोला के शव को नीचे देखे जाने पर परिजनों के साथ ग्रामीणों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा तैयार कर पीएम उपरांत शव परिजनों को सौंप दिया। एसडीओपी कोतमा एसएन प्रसाद का कहना है कि मंगलवार को उसकी बुआ का दामाद अमन परिजनों से मिलने घर आया था। जहां रात के दौरान भोला और अमलन छत पर ही सो गए थे। लेकिन सुबह भोला की लाश मिली। पुलिस के अनुसार मृतक के शरीर पर नाखून से खरोंचने के कुछ निशान मिले हैं। साथ ही शव के कान, नाक और मुंह से खून बहता पाया गया। पुलिस ने इसे हत्या कर छत से नीचे गिराने की सम्भावना जता रही है। वहीं एसडीओपी का कहना है कि जबतक पीएम रिपोर्ट नहीं मिल जाता, हत्या के सम्बंध में कुछ नहीं कहा जा सकता। संभावना जताई जा रही है कि देर रात 3 बजे के बाद ही कोई घटनाक्रम घटित हुआ है। पुलिस मामले में बुआ के दामाद अमन को संदेह के रूप में हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। बताया जाता है कि भोला सिंह गोंड के छत पर 3 फीट उंची चारो ओर ईंट की रेलिंग बनी हुई है। वहीं जैतहरी थाना से १५ किलोमीटर दूर ठोडीपानी गांव निवासी २८ वर्षीय युवती सोनाबाई राठौर पिता कल्लू राठौर का शव घर से २ किलोमीटर दूर सकट्टा और ठोडीपानी गांव के बीच सुने रास्ते पर पाया गया। जिसकी सूचना ग्रामीण जयराम ने परिजनों को सुबह ९.३० बजे दी। बताया जाता है कि युवती मंगलवार ८ मई की रात ७.३० बजे से अपने घर से लापता हुई थी। परिजनों के अनुसार शाम को खेत से आने के बाद सोनाबाई को घर के काम-काज करते देखा गया था। घटना की सूचना परिजनों ने जैतहरी पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव की जांच पड़ताल में गला में दुपट्टा बांधकर गला घोंट हत्या करने की आशंका जताई है, वहीं पुलिस का अनुमान है कि सम्भवत: युवती की हत्या कहीं और की गई और उसे घसीटकर यहां लाया गया। जिसके कारण रास्ते पर उसके शव के घिसटने के निशान पाए गए हैं। पुलिस ने शव का पंचनामा तैयार कर पीएम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र जैतहरी भेज दिया है।
बॉक्स: जहर खाई महिला की उपचार के दौरान मौत
कोतवाली थानांतर्गत सकरिया गांव में मंगलवार की रात परिवारिक कारणों में अपने घर में जहर खाई ३५ वर्षीय धिरसिया बाई रौतेल पति स्व. सुन्नूलाल रौतेल की मौत उपचार के दौरान जिला अस्पताल में हो गई। महिला को परिजनों ने गम्भीर हालत में उपचार के लिए मंगलवार की रात ही भर्ती कराया था। वहीं परिजनों ने महिला के जहर खाने के कारण अज्ञात बताए हैं। पुलिस अस्पताल की सूचना पर पीएम उपरांत मर्ग कायम मामले की जांच कर रही है।
वर्सन:
युवती की गला घोंटकर हत्या की गई है, जबकि दूसरे मामले में जांच जारी है। इसमें तत्काल मौत नहीं कहा जा सकता, पीएम रिपोर्ट के बाद भी बात सामने आ पाएगी कि वह खुद छत से गिरा था या अन्य कारण हैं। फिलहाल अन्य बिन्दूओं पर दोनों मामलों की जांच पड़ताल जारी है।
हितेश चौधरी, पुलिस अधीक्षक अनूपपुर।
------------------------------------------------------
Published on:
10 May 2018 08:48 pm
बड़ी खबरें
View Allअनूपपुर
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
