अनूपपुर. मध्य प्रदेश के अनुपपुर जिले के अंतर्गत आने वाले पुष्पराजगढ़ में मंगलवार को तेज बारिश के साथ 1 घंटे तक ओलावृष्टि हुई, जिससे पुष्पराजगढ़ विकासखंड के दर्जनों गांव इस ओलावृष्टि के कारण प्रभावित हुए हैं। ओले का आकार काफी बड़ा था, जिसके कारण सड़क पर गुजर रहे राहगीरों समेत मवेशियों ने यहां वहां छिपकर खुद को ओलावृष्टि से बचाया। बारिश औलावृष्टि के बाद चारों का नजारा बेहद शानदार नजर आ रहा था, मानों कि ये मध्य प्रदेश क कोई इलाका नहीं, बल्कि कश्मीर का कोई हिल एरिया हो। हालांकि, इस ओलावृष्टि से किसानों को बड़ा नुकसान हुआ है। प्रभावित क्षेत्र की खड़ी फसलें पूरी तरह से बर्बाद हो चुकी हैं।