
महिला न्यायाधीश ने छात्राओं को बताई गुड टच बेड टच, जिला सत्र न्यायाधीश ने कहा मन लगाकर करें पढ़ाई
अनूपपुर। जिला मुख्यालय स्थित नवीन बालक छात्रावास में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अनूपपुर के तत्वाधान में अध्यक्ष व जिला एवं सत्र न्यायाधीश डॉ. सुभाष कुमार जैन की अध्यक्षता में विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें स्कूली छात्रों को संवैधानिक जानकारियां प्रदान की गई। इस मौके पर व्यवहार न्यायाधीश ज्योति राजपूत, व्यवहार न्यायाधीश राकेश सनोडिय़ा, जिला विधिक सहायता अधिकारी जीतेन्द्र मोहन धुर्वे उपस्थित रहे। शिविर के दौरान जिला न्यायाधीश डॉ. सुभाष कुमार जैन ने छात्रों को मन लगाकर पढऩे और अच्छा नागरिक बनने की बात कही। उन्होंने बच्चों से उनकी दिनचर्या के विषय में पूछा और अनुशासन का पालन करने, समय का पाबंद रहने, शासकीय संपत्ति की रक्षा करने, आपस में मिल-जुलकर रहने को कहा साथ ही शिक्षा के महत्व को समझाते हुए बिना शिक्षा जीवन की महत्ता की जानकारी दी। इस दौरान व्यवहार न्यायाधीश ज्योति राजपूत ने बच्चों को गुड टच-बेड टच के बारे में बताया और कहा कि यदि कोई भी व्यक्ति उनके शरीर के ऐसे स्थानों को छूता है जिससे उन्हें बुरा लगता है तो वह अपने शिक्षक या वार्डन को तत्काल बताएं। जिला न्यायाधीश द्वारा उपस्थित बच्चों को फल एवं बिस्कुट का भी वितरण किया गया। शिविर के दौरान विद्यालय के शिक्षक अनिल कुमार सिंह, जिला प्राधिकरण से ऋषि पांडेय, महेश साकेत, महिमा साहू, पीएलवी आयुष सोनी सहित छात्रावास के छात्र मौजूद रहे।
Published on:
10 Apr 2019 08:00 am
बड़ी खबरें
View Allअनूपपुर
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
