6 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

11 शहर प्रदेश में सबसे गर्म, यहां 44 डिग्री पहुंचा तापमान, 11 तक येलो अलर्ट

लू का प्रकोप जारी है और आगे भी लू जारी रहने का अनुमान है। मौसम विभाग ने पांच दिन का मौसम का फॉरकॉस्ट जारी कर जिले में 11 अप्रेल तक लू जारी रहने का अनुमान बताया है।

2 min read
Google source verification
11 शहर प्रदेश में सबसे गर्म, यहां 44 डिग्री पहुंचा तापमान, 11 तक येलो अलर्ट

11 शहर प्रदेश में सबसे गर्म, यहां 44 डिग्री पहुंचा तापमान, 11 तक येलो अलर्ट

अशोकनगर. मध्यप्रदेश में गर्मी का सितम कहर ढहा रहा है, गुरुवार से अचानक गर्मी की तपन तेज हो गई है, जिससे लोगों को घर से बाहर निकलना भी मुश्किल हो रहा है, जब शुरूआती दौर में ये हालात हैं, तो उस समय क्या होगा, जब मई और जून माह में गर्मी चरम पर रहती है, गुरुवार को मिली जानकारी के अनुसार प्रदेश में करीब सात शहर जमकर तपे, जिसमें खरगोन, खंडवा, राजगढ़ , रतलाम, नर्मदापुरम, नौगांव, खजुराहो, गुना, ग्वालियर, उज्जैन और भोपाल शामिल हैं, आईय जानते हैं, इन शहरों में क्या रहा तापतान।


शहर- दिन का तापमान
खरगोन-44 डिग्री सेल्सियस
खंडवा-43.5 डिग्री सेल्सियस
राजगढ़-43.2 डिग्री सेल्सियस
रतलाम-43 डिग्री सेल्सियस
नर्मदापुरम-42.9 डिग्री सेल्सियस
नौगांव-42.5 डिग्री सेल्सियस
खजुराहो-42.2 डिग्री सेल्सियस
गुना-42 डिग्री सेल्सियस
ग्वालियर-41.8 डिग्री सेल्सियस
उज्जैन-41.3 डिग्री सेल्सियस
भोपाल-41.1 डिग्री सेल्सियस

स्कूलों का समय बदल दिया
राजस्थान के रेगिस्तानी इलाके से आ रही गर्म हवाओं से जिला लू की चपेट में है। पारा 42 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया और दिन में लगातार पांच घंटे तक लू जारी रही। इससे मौसम में भट्टी सी तपन शुरू हो गई है। बढ़ती गर्मी और लू को देखते हुए कलेक्टर ने जिले के स्कूलों का समय बदल दिया।

गर्म हवाएं जारी रहीं
गुरुवार को सुबह 9 बजे से ही सूरज की तपन शुरू हो गई और सुबह 11 बजे से शाम 4 बजे तक गर्म हवाएं जारी रहीं और गर्म हवाएं झुलसाती रहीं। नतीजतन दोपहर के समय सड़कों पर लॉकडाउन सा सन्नाटा नजर आया और लोग अपने घरों में कैद रहे। बढ़ती गर्मी के साथ कूलर-पंखे भी गर्मी से राहत दिलाते नजर नहीं आ रहे हैं, लोगों का कहना है कि पंखे गर्म हवा दे रहे हैं और कूलरों में बार-बार पानी सूख रहा है। गुरुवार को दिन का अधिकतम तापमान बढ़कर 42 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया, जो सामान्य से 4.7 डिग्री सेल्सियस अधिक रहा। वहीं न्यूनतम तापमान भी एक डिग्री सेल्सियस बढ़कर 22 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।

यह भी पढ़ें : फेसबुक पर व्यापम घोटाले का खुलासा करने से पहले डॉ आनंद राय गिरफ्तार

11 अप्रेल तक लू का यलो अलर्ट
जिले में लू का प्रकोप जारी है और आगे भी लू जारी रहने का अनुमान है। मौसम विभाग ने पांच दिन का मौसम का फॉरकॉस्ट जारी कर जिले में 11 अप्रेल तक लू जारी रहने का अनुमान बताया है। साथ ही जिले में 11 अप्रेल तक लू का यलो अलर्ट भी घोषित किया है और लोगों को धूप व गर्मी से बचने की एडवायजरी भी जारी की है।