6 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

कलेक्टर के कैनवास पर महिला सशक्तिकरण की झलक

जिले का निर्वाचन प्रतीक बनाकर प्रदेशभर में चर्चा में आईं कलेक्टर डॉ.मंजू शर्मा को रंगों से मोह है।

2 min read
Google source verification
patrika news

Ashoknagar Collector in color painting.

अशोकनगर. जिले का निर्वाचन प्रतीक बनाकर प्रदेशभर में चर्चा में आईं कलेक्टर डॉ.मंजू शर्मा को रंगों से मोह है। जो व्यस्तता से होने वाले तनाव से बचने के लिए खाली समय में कैनवास पर रंगों को उकेरने लगती हैं और उनकी हर पेटिंग में महिला सशक्तिकरण की झलक नजर आती है। अब तक वह करीब 30 से ज्यादा पेंटिंग बना चुकी हैं और दर्जनों ऑइल पेंटिंग भी बना चुकी हैं। कलेक्टर ने बताया कि उन्हें पेंटिंग का शौक है, इसके लिए वह समय मिलते ही छोटे-मोटे स्कैच तो बनाती ही हैं, साथ ही कार्य से फुर्सत मिलते ही शाम के समय वह कैनवास पर चित्रों को उकेरने लगती हैं।

विभिन्न क्षेत्रों में आगे बढ़ रही महिलाओं के चित्रों को कलेक्टर पेंटिंग में जगह देती हैं, ताकि इसके माध्यम से महिलाओं को सशक्तिकरण के प्रति प्रेरित किया जा सके। मां-बच्चे के प्रेम को भी वह पेंटिंग में दर्शाती हैं। जिले का निर्वाचन प्रतीक बनाने के लिए कलेक्टर ने रात को लगातार सात घंटे तक पेटिंग बनाई और तैयार हुए चित्र को उन्होंने जब सोशल मीडिया पर पोस्ट किया, तो प्रदेशभर के अधिकारियों और पेंटिंग की बारीकी के जानकारों ने उनकी पेंटिंग की सराहना की थी।

बायोलॉजी के चित्र बनाते लगा पेंटिंग का शौक
कलेक्टर डॉ.मंजू शर्मा का कहना है कि उन्हें बचपन से ही कागजों पर चित्रों को उकेरने का शौक है, इसके लिए वह अपने जन्मदिन पर माता-पिता से रंग मिलने की अपेक्षा करती थीं। वहीं बायोलॉजी की छात्रा होने की वजह से वह चित्रकला के लिए प्रेरित हुईं। उनका कहना है कि जब भी समय मिलता है या छुट्टी का दिन होता है तो पेंटिंग बनाने लगती हैं।

पति की लंबी आयु के लिए दिनभर निर्जला व्रत रखेंगी महिलाएं
अशोकनगर. आज करवा चौथ है। पति की लंबी आयु के लिए आज महिलाएं सुबह से ही निर्जला व्रत रखेंगी। साथ ही आसमान में चांद दिखने के बाद अपना उपवास खोलेंगी। अपने करवा चौथ का व्रत सिर्फ महिलाओं को ही करते सुना होगा, लेकिन शहर मेंं कई युवा ऐसे भी हैं, जो अपनी पत्नी के साथ खुद भी इस व्रत को करते हैं। करवा चौथ के लिए दिनभर बाजार में खरीदारी का दौर जारी रहा, इससे बाजार में दिनभर भीड़भाड़ रही। वहीं पतियों ने भी अपनी पत्नियों के लिए कपड़े, ज्वेलरी और अन्य उपहारों की खरीदारी की। शनिवार को सुबह से ही व्रत शुरू हो जाएगा। इसके लिए घरों पर तैयारियों का दौर भी दिनभर चलता रहा। युवाओं का कहना है कि पतियों की लंबी उम्र के लिए सिर्फ पत्नियों की ही जिम्मेदारी नहीं है, युवाओं को भी अपनी पत्नियों के दुख-दर्द को समझने और उससे मित्रवत व्यवहार रखने की जरूरत है। ताकि पति-पत्नी के रिश्ते में जीवन भर प्रेम बना रहे।