27 दिसंबर 2025,

शनिवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

371 मतदान केंद्रों पर जीती कांग्रेस, 306 पर भाजपा तो दो पर सपाक्स

-83 मतदान केंद्रों पर बसपा को मिली जीत जिसमें चंदेरी के ही 68 मतदान केंद्र।

2 min read
Google source verification
news

371 मतदान केंद्रों पर जीती कांग्रेस, 306 पर भाजपा तो दो पर सपाक्स


अशोकनगर. विधानसभा चुनाव के नतीजे इस बार चौंकाने वाले रहे। जहां कांग्रेस अपनी पूरी ताकत दो सीटों पर ही लगा रही थी, लेकिन मजबूत रणनीति की वजह से पहली बार कांग्रेस ने जिले की तीनों सीटों पर जीत दर्ज की। 765 में से 48.49 फ ीसदी मतदान केंद्रों पर कांग्रेस जीती, तो 40 फ ीसदी केंद्रों ने भाजपा को जिताया। वहीं 10.84 फ ीसदी केंद्रों पर मतदाताओं ने बसपा को जिताया।
जिले की तीनों विधानसभाओं के 765 मतदान केंद्रों पर प्रत्याशियों को मिले वोटों की पत्रिका ने पड़ताल की तो पता चला कि 371 मतदान केंद्रों से कांग्रेस जीती है। वहीं 306 पर भाजपा, तो बसपा ने भी 83 पर जीत दर्ज की। वहीं सपाक्स ने भी दो मतदान केंद्रों पर जीत दर्ज की, मुंगावली के कुकरेठा गांव में भाजपा को 81 और कांग्रेस को 120 वोट मिले, तो वहीं सपाक्स को 215 वोट मिले। यही स्थिति भटोली गांव में रही, जहां भाजपा को 135, कांग्रेस को 170 तो सपाक्स को 306 वोट मिले। हालांकि राष्ट्रीय राजनेतिक दलों को छोड़कर अन्य कोई भी पार्टी या प्रत्याशी किसी मतदान केंद्रों पर जीत लायक वोट नहीं ला सका।
मुंगावली में कांग्रेस से ज्यादा केंद्रों पर जीती भाजपा
अशोकनगर विधानसभा के 269 मतदान केंद्रों में से 158 पर कांग्रेस, 105 पर भाजपा तो 5 मतदान केंद्रों पर बसपा जीती। वहीं मुंगावली में भाजपा 131 केंद्रों पर जीती, कांग्रेस 122 केंद्रों पर जीती और लंबी बढ़त बनाई, बसपा ने 10 केंद्रों पर जीत दर्ज की। रौचक मुकाबला चंदेरी में रहा, जहंा पर भाजपा ने 70 तो बसपा ने 68 मतदान केंद्रों पर जीत दर्ज की, वहीं कांग्रेस ने 91 मतदान केंद्रों पर जीत दर्ज की।
कई केंद्रों पर बराबर रहे वोट
जिले में कई मतदान केंद्र ऐंसे रहे जहां पर प्रमुख राजनैतिक दलों के प्रत्याशियों को बराबर वोट मिले। चंदेरी के मतदान केंद क्रमांक 99 पर कांग्रेस व बसपा को बराबर वोट मिले। अशोकनगर के मतदान केंद्र क्रमांक 261 पर भाजपा-कांग्रेस को सबसे ज्यादा 220-220 वोट मिले। यही स्थिति मुंगावली के केंद्र क्रमांक 126 पर रही, जहां भाजपा.कांग्रेस को 198-198 वोट मिले।
शहर में मिली भाजपा को बढ़त
अशोकनगर शहर के 66 मतदान केन्द्रों में से 39 मतदान केन्द्रों पर भाजपा को बढ़त मिली व 27 मतदान केन्द्रों पर कांग्रेस बढ़त में रही। वहीं मुंगावली शहर के 22 मतदान केन्द्रों में से 18 पर भाजपा 4 पर कांग्रेस जीती। मुंगावली शहर में पहली बार 774 वोटों से भाजपा जीती है। पिछले चुनावों में इन मतदान के न्द्रों पर हर बार 2 से 3 हजार तक भाजपा हारती थी। वहीं बहादुरपुर कस्बा के मतदान केन्द्रों पर भी भाजपा जीती।