6 अप्रैल 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

शरीर का हर निशान देता है भविष्य का एक खास संकेत, जानिये आपके शरीर का कौन सा तिल क्या कहता है…

astrology mole: शुभता व अशुभता के भविष्य का सबसे सटिक संकेत

5 min read
Google source verification
शरीर का हर निशान देता है भविष्य का एक खास संकेत, जानिये आपके शरीर का कौन सा तिल क्या कहता है...

शरीर का हर निशान देता है भविष्य का एक खास संकेत, जानिये आपके शरीर का कौन सा तिल क्या कहता है...

भोपाल। मनुष्य को शुरू से ही अपना भविष्य जानने की जिज्ञासा रही है। ऐसे में जहां वह कई तरह की कोशिशें करता है, वहीं कई बार अपने भविष्य ( astrology ) को सुधारने के लिए कई प्रकार की विधियां भी अपनाता है।

लेकिन क्या आप जानते हैं कि आपका शरीर ही आपको भविष्य का सबसे सटिक और शुभता व अशुभता के संकेत देता है। जी हां, जरूरत है केवल उसके संकेतों को पहचानने की...

पंडित सुनील शर्मा के अनुसार शरीर पर बहुत से निशान जन्म ( birth mark ) के साथ ही मौजूद रहते हैं और बहुत से समय के साथ शरीर पर उभरते रहते हैं। वहीं इन निशानों से जुड़ी जानकारी के लिए समुद्रशास्त्र में इन सभी निशानों और चिह्नों ( mole astrology ) का महत्व और मतलब बताया गया है।

MUST READ : विवाह नहीं हो रहा है तो इनमें से 1 उपाय दिला देगा मनचाहा वर या वधु!

वहीं जानकारों के अनुसार हर व्यक्ति के शरीर पर कहीं न कहीं तिल का निशान मौजूद होता है। हस्तरेखा विज्ञान में कुछ तिल के निशान को कष्टकारी और अशुभ माना गया है जबकि कुछ तिल बड़े ही शुभ होते हैं।

अगर आपके उन खास अंगों पर तिल मौजूद हैं तो आपको न सिर्फ जीवन में धन दौलत मिलेगा बल्कि आप मान-सम्मान और सुखमय जीवन का आनंद प्राप्त कर सकते हैं।

समुद्रशास्त्र के अनुसार शरीर पर मौजूद लहसन, मस्सा और तिल का भी अपना महत्व है। शरीर के विभिन्न अंगों पर स्थिति के अनुसार यह शुभ और अशुभ परिणाम देते हैं। आइए जानें शरीर पर मौजूद उन तिलों के बारे में जो आपको शुभ लाभ मिलने के-सूचक होते हैं।

कान के पास वाले हिस्से में...
कनपटी यानी कान के पास वाले हिस्से में यदि किसी पुरुष के दाईं तरफ तिल है तो यह एक शुभ चिह्न है। इस तिल के होने का मतलब है कि आपको जीवन में विभिन्न तरह की भौतिक सुख सुविधाएं और खुशियां मिलने वाली हैं।

MUST READ : सगाई करने के लिए शुभ दिन, ये हैं अभी 2019 में देवउठनी एकादशी से पहले के मुहूर्त

सामान्य जीवन दर्शाते हैं ये तिल...
किसी भी महिला या पुरुष के गाल, नीचे के होंठ के पास, ठोडी, कूल्हे, घुटने पर बने तिल उनके सामान्य जीवन का संदेश देते हैं। ऐसे लोगों का जीवन उतार-चढ़ाव के साथ सामान्य रूप से बीतता है। ऐसे लोग ना तो बहुत अमीर और सुखी होते हैं और ना बेहद गरीब।


सात्विक और धनवान...
यदि किसी व्यक्ति के गले पर तिल होता है तो उसमें दया और भक्ति का भाव देखने को मिलता है। वहीं, बाहु यानी भुजाओं में तिल होने पर व्यक्ति के धनवान होने के संकेत मिलते हैं।

MUST READ : मंगल का राशि परिवर्तन: इनके लिए रहेगा खास, कन्या राशि में पहुंचते ही पलट देगा इनकी किस्मत

लगातार धनवृद्धि का संकेत...
जिन लोगों की हथेली में तिल होता है, समुद्रशास्त्र के अनुसार उन लोगों के धन कोष में लगातार वृद्धि होती रहती है। लेकिन मुट्ठी बंद करने पर तिल का मुट्ठी के अंदर होना शुभ होता है। तिल मुट्ठी से बाहर होने पर धन की स्थिति सामान्य ही रहती है।

शांत स्वभाव और लक्ष्मीवास...
जिन लोगों की मध्यमा उंगली के पास तिल होता है, वे काफी शांत स्वभाव के होते हैं। साथ ही जिन लोगों की अनामिका उंगली पर तिल होता है उन्हें उच्च विद्या प्राप्ति होती है और उनके जीवन में लक्ष्मी की कृपा हमेशा बनी रहती है।

संतान और धन का लाभ...
समुद्रशास्त्र के अनुसार, जिस व्यक्ति की कनिष्ठा यानी सबसे छोटी उंगली में तिल होता है, उसे उत्तम संतान की प्राप्ति होती है और उनके जीवन में धन लाभ बना रहता है। ऐसे लोग सांसारिक जीवन में आमतौर पर सुखी और खुशहाल होते हैं।


ऐसे भी समझें:
1. समुद्रशास्त्र के अनुसार आपकी नाभि के पास तिल है तो यह आपके लिए बहुत ही शुभ फलदायी है। ऐसे तिल का होना आपके लिए सुख समृद्धि का-सूचक है।

2.पैर के अंगूठे पर तिल का होना बताता है कि आप संपन्न होंगे और सामजिक क्षेत्र में आपको मान-सम्मान की प्राप्ति होगी।

3. कान के ऊपर तिल होने पर व्यक्ति ज्ञानी और बुद्धिमान होता है। यह अपने ज्ञान एंव बुद्धि से खूब धन अर्जित करते हैं।

4. जिनके पीठ पर तिल होता है वह बहुत ही महत्वाकांक्षी और भौतिकवादी होते हैं। ऐसे लोग धन बचाकर रखने की बजाय जमकर कमाने और दिल खोलकर खर्च करने में यकीन करते हैं। इनका जीवन विलासितापूर्ण होता है।

5. कनपटी पर तिल होने पर व्यक्ति की शादी जल्दी होती है। पत्नी सुंदर मिलती है और धन भी अच्छा होता है। यानी कुल मिलाकर ऐसे व्यक्ति भाग्यशाली होते हैं।

6. नाक के दायीं ओर तिल होने पर व्यक्ति भाग्यशाली होता है ऐसे व्यक्ति कम प्रयत्नों से ही बड़ी सफलता प्राप्त कर लेते हैं।

7. हथेली में उंगलियों के बीच में तिल होना व्यक्ति के भाग्यशाली होने का-सूचक है।

8. मध्यमा उंगली पर तिल होने पर व्यक्ति विद्वान, धनवान और सम्मानित होता है।

महिलाएं: तिल से जुड़ा राजयोग...
हमारे शरीर पर तिलों का बड़ा महत्व बताया गया है. जैसे लाल तिल शरीर पर शुभ और फलदायक होता है, वहीं काला तिल शुभ भी होता है और अशुभ भी.

महिलाओं के शरीर के बाएं तरफ तिल होना शुभ माना गया है। इनमे से कुछ तिल धन के संकेत तो कुछ परेशानी के संकेत होते हैं।

महिलाओं के शरीर के 10 स्थान ऐसे हैं, जहां त‌िल होने का साफ मतलब है क‌ि उन्हें धन की कभी कमी नहीं होगी। ऐसी महिलाएं राज योग प्राप्त करती हैं...

1. माथे पर तिल: महिलाओं के माथे के दाहिनी ओर तिल का होना धन की तरफ इशारा करता है, माना जाता है कि ऐसी महिलाएं किसी राजा की रानी बनती हैं।

2. पीठ पर तिल: महिलाओं के पीठ पर मौजूद तिल धनवान होने की तरफ इशारा करता है। ऐसी महिलाओं को कभी धन की कमी नहीं होती।

3. पैर के अंगूठे पर तिल: जिस महिला के पैर के अंगूठे में तिल होता है, उसे समाज में मान सम्मान और प्रतिष्टा मिलती है।

4. नाक के दाहिने हिस्से पर तिल: महिलाएं जिनकी नाक के दाहिने हिस्से पर तिल होता है, वह जीवन में सुख, धन सम्पत्ति का सुख भोगती है।

5. तर्जनी उंगली पर तिल: ज‌िस महिला की तर्जनी उंगली पर त‌िल होता है वह धनवान होती हैं।

6. नाभी पर तिल: ज‌िस महिला की नाभ‌ि के थोड़ा नीचे त‌िल होता है उसे पैसों की कमी कभी नहीं रहती है। ऐसी महिलाएं काफी आकर्षक भी होती हैं।

7. भौंह के मध्य में तिल: महिला के भौंह के मध्य में खाली स्‍थान के बीच में त‌िल का होना बहुत ही शुभ माना गया है। यह दांपत्य जीवन के अलावा धन धान्य के ल‌िए भी काफी शुभ होता है।

8. कान पर तिल: कान पर तिल हो तो आभूषण पहनने का सुख मिलता है।

9. जांघ पर तिल: ऐसी महिलाएं जिनके जांघ पर तिल होता है, वह नौकर-चाकर और पति का पूर्ण सुख प्राप्त करती हैं।

10. पांव पर तिल: ऐसी महिलाएं जिनके पांव पर तिल होता है, वह विदेश यात्रा करती हैं।