2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Breaking : शादी समारोह से लौट रहा था परिवार, रास्ते में हुआ बड़ा हादसा 2 की मौत, 4 घायल

शादी समारोह से लौट रहा था परिवार, रास्ते में हुआ गंभीर हादसा
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

अशोकनगर

•

image

KRISHNAKANT SHUKLA

•

Updated: 29 Apr 2018, 12:47 PM IST

road accident, ashok nagar news, patrika bhopal, patrika news, road safty week, traffice police, mp police,

अशोकनगर। विदिशा बाइपास के गरिमा पेट्रोल पंप मोड़ पर रविवार की सुबह डंपर और कार एक्सीटेंड में 2 लोगों की मौत हो गयी। बताया जा रहा है कि कार चालक समय पर ब्रेक नहीं लगा पाया और डंपर से भीड़ गयी, जिससे मौके पर ही 2 की मौत और कार में सवार 4 लोग घायल हो गए। हादसे की खबर लगते ही कुछ समय के बाद मौके पर पहुंची 108 एंबुलेंस से घायलों को अस्पताल में भर्ती किया गया है।

ऐसे हुआ हादसा

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि सेन चौराहे की ओर से डंपर आ रहा था इधर, त्रिदेव मंदिर चौराहे की तरफ से कार आ रही थी। दोनों की रफ्तार तेज होने की वजह से गरिमा पेट्रोल पंप की मोड़ पर कार चालक का ब्रेक नहीं लग पाया और डंपर में जा घुसा। हादसा इतना भयानक था कि कार में आगे की सीट पर बैठे कार चालक पुरूष और बगल की सीट पर बैठी महिला की मौके पर ही मौत हो गई।

समय पर नहीं आयी 108
जिला अस्पताल की दोनों एंबुलेंस खराब होने के कारण घायलों को भोपाल भेजने में दिक्कतों का सामना करना पड़ा। 108 एंबुलेंस को फोन लगाने पर एंबुलेंस काफी देर तक नहीं पहुंची। जिसके बाद एक प्राइवेट एंबुलेंस को बुलाकर उसमें घायलों को भेजने की व्यवस्था की गई। कुछ देर बाद मौके पर पुहंची सरकारी 108 एंबुलेंस एक घायल को उस में भेजा गया, जबकि एक घायल को पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष मलकीत सिंह अपने वाहन में लेकर भोपाल की ओर रवाना हुए।

चार सदस्य हुए घायल
हादसे में परिवार के चार सदस्य करिश्मा 15, अर्चना 40, यश 12 और अखिलेश 30 गंभीर रूप से घायल हो गए है। साथ ही परिवार के दो सदस्यों राधा शर्मा और शरद राजोरिया की मृत्यु हो गई हैं। परिवार के लोग समझ नहीं पा रहे कि दर्द खुद को चौट लगने का है या परिवार के सदस्यों की मृत्यु का।

घटना स्थल पहुंची पुलिस
पुलिस प्रशासन के अधिकारी एक जुट हुए। पुलिस ने घटना स्थल पर पहुंचकर हादसे की जानकारी ली। अपर कलेक्टर एके चांडिल, तहसीलदार सूर्यकांत त्रिपाठी, आरआई पुलिस रंजवेट सिंह सहित अन्य पुलिस अफहिकारी पहुंचे।

पीएम के लिए भेजी रिपोर्ट
पुलिस ने हादसे में मौत होने वाले व्यक्तियों को पीएम के लिए भेजा। रिपोर्ट आने के बाद पुलिस द्वारा एक्शन लिया जाएगा। पुलिस हादसे में घायल हुए परिवार की पूरी मदद कर रही है और उस डम्पर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।