1 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

सम्मान निधि के 2 हजार रुपए निकालने भटक रहा था किसान, बैंक में हो गई मौत

केवायसी कराने महीनेभर से भटक रहा था किसान, केवायसी की लाइन में लगे हुए चक्कर खा गिरा किसान, बैंक में ही मौत

less than 1 minute read
Google source verification
kisan_death_kyc.jpg

अशोकनगर/मुंगावली. खाते से राशि निकालने केवायसी कराने एक बुजुर्ग किसान करीब महीनेभर से बैंक के चक्कर काट रहा था, जो अचानक लाइन में लगे-लगे ही चक्कर खाकर गिर पड़ा और बैंक में ही किसान की मौत हो गई। एंबुलेंस से अस्पताल ले जाया गया तो डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। मामला भारतीय स्टेट बैंक की मुंगावली शाखा का है। जहां सिलावन गांव निवासी 65 साल के बृजलाल लोधी की मौत हो गई।

लाइन में लगे-लगे गिरा फिर नहीं उठा

किसान बृजलाल अपने खाते की केवायसी कराने बैंक पहुंचा था, प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक वह लाइन में लगा हुआ था और अचानक घबराहट हुई और चक्कर खाकर गिर गया। बैंक अधिकारियों की सूचना पर एंबुलेंस ने किसान को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। डॉ.अनसउद्दीन ने बताया कि अस्पताल आने से पहले ही वृद्ध की मौत हो चुकी थी और परिवार वालों ने पोस्टमार्टम कराने से मना कर दिया, संभवत: हार्ट अटैक से मौत हुई है।

सम्मान निधि के दो हजार रु.निकालने भटक रहा था किसान
मृतक किसान के बेटे महेंद्र लोधी ने बताया कि पहले कियोस्क सेंटरों से खाते से राशि निकल जाती थी, लेकिन कियोस्क से निकलना बंद हो गई और केवायसी कराने कहा। इससे करीब महीनेभर से उसका पिता केवायसी कराने बैंक के चक्कर लगा रहा था, जो हर बार शाम को आकर कहते थे कि बैंक ने आज भी कागज नहीं लिए। किसान सम्मान निधि के दो हजार रुपए निकालना थे, इसके लिए केवायसी कराने कागज लेकर सुबह खाना खाकर 10-11 बजे पिता बैंक गए थे, लेकिन घटना की जानकारी मिलने पर पहुंचे तो उन्हें एंबुलेंस में रखा जा चुका था।

Story Loader