
30 को दिखाया जाएगा विद्योदय फिल्म का प्रीमियर
अशोकनगर। आचार्यश्री 108 विद्यासागरजी महाराज के दीक्षा दिवस के ५० वर्ष पूर्ण होने पर जैन समाज द्वारा संयम स्वर्ण महोत्सव मनाया जा रहा है।
इस अवसर पर उनकी संयम यात्रा पर आधारित एक डॉक्यूमेन्ट्री फिल्म बनाई गई है, जो ३० जून को दीक्षा जयंती के अवसर पर दिखाई जाएगी। यह फिल्म १ घंटे ४७ मिनट की है इसमें बॉलीवुड के प्रसिद्ध अभिनेता व संगीतकारों ने काम किया है। जैन युवा वर्ग के अध्यक्ष विजय धुर्रा ने बताया कि फि ल्म अभी सेंसर बोर्ड के पास रिव्यु के लिए पेंडिंग है, परंतु 30 जून को आचार्यश्री की दीक्षा के 50 साल ३० जून को पूरे होने पर पूरे भारत देश मे ५० स्थानों पर यह फिल्म रिलीज की जा रही है। इसमें अशोकनगर को भी यह सौभाग्य प्राप्त हुआ है।
उन्होंने बताया कि नगर में यह फिल्म 30 जून को शाम 7:30 बजे से रामलीला मंच से समारोह पूर्वक दिखाई जाएगी। इस दौरान आचार्यश्री के चित्र का अनावरण दीप प्रज्वलन एवं आचार्यश्री के गुणानुवाद सभा होगी। साथ ही ५१ दीपों से महाआरती की जाएगी। सरंक्षक विपिन सिंघई ने कहा कि यह फि ल्म आचार्यश्री की तपस्या के साथ ही जन कल्याण की भावना को बता रही र्है।
सभी इस फि़ल्म को जरूर देखें। शैलेंद्र श्रृंगार ने सभी संगठनों को इस आयोजन से जोड़े जाने पर जोर दिया और इस की सूचना को ज्यादा से ज्यादा लोगों तक पहुचाएं। इसके पहले बैठक में फि ल्म प्रदर्शित करने की व्यवस्था, स्थान का चयन फिल्म के प्रमोशन के लिए आवश्यक तैयारियों को अंतिम रूप देने के लिए जैन युवा वर्ग की एक बैठक 26 जून को हुई। इसमें सभी तैयारियां पर विचार किया गया और आयोजन को सफल बनाने के लिए जिम्मेदार निश्चित की गई।
सफल होना रामदेव के जीवन से सीखें
अशोकनगर पतंजलि योगपीठ हरिद्वार द्वारा श्रीकृष्ण संस्थान में पांच दिवसीय युवा स्वावलम्बन शिविर लगाया गया। इसका समापन बुधवार को मुख्य अतिथि स्वामी गनेशानंद महाराज ने किया। उन्होंने युवाओं को सम्बोधित करते हुए कहा कि जीवन में सफ ल होना चाहते हो तो स्वामी रामदेव के जीवन से सीखे कि उनके पास कोई डिग्री डिप्लोमा नहीं है फिर भी उनके पास प्रोफेसर आते हैं अध्ययन कराने की कला सीखने, उनके पास मैनेजमेंट के विधा सीखने बड़े बड़े इंजीनियर और व्यवसायी आते हैं।
Published on:
28 Jun 2018, 11:29 AM IST
बड़ी खबरें
View Allअशोकनगर
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.