
पानी के लिए परेशान हो रहे लोग, इतने लोगों को नहीं मिल रहा पानी
अशोकनगर। ईसागढ़ ब्लाक के ग्राम मनहेटी में ग्रामीणों को पानी के लिए बड़ी मशक्कत करनी पड़ रही है। ग्राम पंचायत के हरिजन बस्ती, आदिवासी बस्ती व पिछड़ा वर्ग बस्ती वालो को पानी एक किलो मीटर दूर से ढोकर लाना पड़ रहा है इन बस्तियो के करीब 600 से अधिक लोग पानी के लिए परेशान हैं बस्ती में हैडपम्प खराब पड़े है। कुए सूख चुके है लेकिन ग्राम पंचायत द्वारा अभी तक पानी के लेकर कोई ठोस कदम नही उठाये है।
ग्रामीण पानी के लिए रात दिन दूर के हैडपम्प कुए से सहारा ले रहे है। कोई साइकिल से पानी भर कर ला रहा है तो कोई टेक्टर से पानी ढो रहे है उल्लेखनिय है कि हनुमान जी मंदिर के पास शासकीय बोर भी लगा हुआ है। जिसमे निजी किसी व्यक्ति द्वारा मोटर डाली गई थी और उसी से सभी ग्राम वासियो को पानी मिल रहा था लेकिन कुछ दिन पहले बोर में डाली गई मोटर मालिक ने पानी की मोटर निकाल ली मोटर के निकालने से पानी की समस्या उत्पन्न हो गई लोगो ने मांग की है कि बोर में पंचायत द्वारा मोटर डलवाई जाए ताकि ग्रामीनो को पानी की समस्या से जूझना न पड़े।
ग्रामीण एक किलो मीटर दूर से पानी लाने पर मजबूर है। वही स्कूल की छात्रा ने बताया है, घर मे पानी भरना पड़ता है रात दिन लाइन में खड़े रहना पड़ता है। स्कूल का समय निकल जाता है स्कूल नही पहुच पा रहे है। पानी न भरे तो खाना समय पर नही बन पाता है जिससे आगे की पढ़ाई भी प्रभावित हो रही है।
तीन दिन में पानी की समस्या खत्म नही हुई तो करेंगे चक्काजाम।
उपसरपंच रणवीर सिंह यादव ने बताया है मेने एक दो माह पहले पंचायत में ठहराव प्रस्ताव डलवाया था ओर सीएम हेल्पलाइन में शिकायत भी की थी मंदिर के पास शासकीय बोर में ग्राम पंचायत द्वारा मोटर डाली जाए ओर पानी की व्यबस्था की जाए लेकिन अभी तक मोटर नही डाली गई कुछ लोग सरपंच सबीना बाई आदिवासी को गुमराह कर रहे है और पानी की व्यवस्था नही होने दे रहे है सरपंच किसी की नही सुन रही है।
ग्रामीण बादल सिंह यादव का कहना है कुछ हैडपम्प खराब पड़े है एक दो हैडपम्प चालू हालत में है लेकिन पीएचई विभाग द्वारा पाइप लाइन नही डाली जा रही है पीएचई विभाग को कई बार बताया लेकिन सुनवाई नही हो रही है।
ग्रामीण रामसिंह यादव, विक्रम परिहार, दयाराम हरिजन , कैलास हरिजन, बुद्धा प्रजापति, राजपाल आदिवासी, जगराम यादव बबलू, ब्रजेश आदि लोगो ने मांग की है अगर ग्राम पंचायत द्वारा पानी की समस्या को गंभीरता से नही लेती ओर पानी की सही तरीखे से व्यवस्था नही करवाती तो हम सभी आंदोलन कर चक्काजाम करेंगे।
Published on:
9 Jul 2018, 4:08 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.