24 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

राजधानी में खुलेआम तोड़ी गई ये बैंक, नाराज व्यापारी उतरे विरोध में

राजधानी में खुलेआम तोड़ी गई ये बैंक, नाराज व्यापारी उतरे विरोध में
1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भोपाल

•

image

Deepesh Tiwari

•

Updated: 9 Jul 2018, 3:35 PM IST

bhopal, bhopal news, bhopal patrika, patrika news, patrika bhopal, bhopal mp, new market, market, bank, businees, new market shop, shop, vyapari, nagar nigam,

राजधानी में खुलेआम तोड़ी गई ये बैंक, नाराज व्यापारी उतरे विरोध में

भोपाल। नगर निगम द्वारा वर्षा पूर्व भले ही शहर भर में जर्जर बिल्डिंग को चिंहित कर तुड़वाने का काम किया जा रहा हो। लेकिन इस काम में बरती जा रही अनियमितता का खामीयाजा आम जनता और व्यापारी भुगतने को मजबूर हैं। कुछ ऐसे ही बाते न्यू-मार्केट परिसर में सोमवार को व्यापारियों द्वारा निगम के खिलाफ कही गई। व्यापारियों को आरोप है कि निगम द्वारा बगैर पूर्व सूचना दिए दुकाने के उपर बने बैंक को ढ़हा दिया गया। जिससे व्यापारियों की कई दुकाने छतिग्रस्त हो गई।

निगम द्वारा जर्जर बिल्डिंग को तुड़वाने के कारण व्यापारियों की लगभग 65 दुकानें क्षतिग्रस्त हो गई। जिसके चलते व्यापारियों को भारी नुकसान का सामना करना पड़ा। जिसके चलते व्यापारियों ने विरोध प्रदर्शन किया। उनका कहना था कि बारिश के मौसम में दुकानें के क्षतिग्रस्त होने से हमें कई दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा। हम इसकी भरपाई कैसे करेंगे।

व्यापारियों का आरोप
व्यापारियों ने बताया उन्हें एक माह पहले नगर निगम द्वारा एक नोटिस जारी कर बताया गया था कि दुकानों के उपर जो बैंक संचालित हो रहा है वह जर्जर हालत में है। इसे जल्दी ही तड़वाने की पक्रिया शुरू की जाएगी। हालाकि व्रूापारियों का आरोप है कि अगर निगम द्वारा बैंक तोडने की सूचना एक दिन पहले भी दे दी जाती तो वह अपने सामान को सुरक्षित स्थान पर रखवा देते। क्योंकि छत से पानी रिसने के कारण व्यापारियों का लाखों रूपये का माल खराब होने की संभावना बनी हुई है। जिसके चलते हमें नुकसान होगा और हमारा व्यापार प्रभावित होगा।

बैंक रिपेयर करवाए दुकानें
सोमवार सुबह जैसे ही नगर निगम अमले द्वारा बैंक को ढहाने की पक्रिया शुरू की गई। तभी व्यापारियों का एक दल इस कार्रवाई का विरोध करने लगा। व्यापारियों का कहना है कि अब बैंक उनके नुकसान की भरपाई करें और मेंन्टेंस करवाए। ताकि हमारी दुकानें पुन: पहले की तरह हो जाए।