कांग्रेस ने की ब्लॉक अध्यक्षों की घोषणा, सौंपा कार्यभार
वहीं मुंगावली में विधानसभा चुनाव को देखते हुए कांग्रेस ने संगठन में फेरबदल किया गया है। इसी क्रम में मंगलवार को ब्लॉक कांग्रेस कमेटी मुंगावली ने विधानसभा क्षेत्र 34 के तीनों नवगठित ब्लॉक अध्य्क्ष मुंगावली, बहादरपुर व पिपरई को बैठक आयोजित कर कार्यभार सौंपा। बैठक में सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया के निर्देशानुसार जिला अध्यक्ष कन्हईराम लोधी, क्षेत्रीय विधायक बृजेंद्र सिंह यादव ने नवगठित ब्लॉक अध्यक्ष मुंगावली से दीपक पालीवाल बहादरपुर, से अभय बाझल, पिपरई से रामकृष्ण लोधी को कार्यभार सौंपा। नवीन ब्लाक अध्यक्षों ने मंडलम अध्यक्षों व सेक्टर अध्यक्ष को नवीन वोटर लिस्ट को प्रत्येक पोलिंग स्तर पर जाकर मतदाता लिस्ट के अनुसार परीक्षण कर नाम जोडऩे घटाने के लिए निर्देशित किया। बैठक में मुख्य अतिथि ठाकुर महेंद्र सिंह पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष, विशिष्ट अतिथि किसान कांग्रेस जिलाध्यक्ष सुरेंद्र सिंह रघंवशी व बैठक की अध्यक्षता सुभाष चंद्र मोदी ने की।