
मंदिर जा रहे एक परिवार के 6 सदस्यों को बंदी बनाकर लूटा, छेड़छाड़ व मारपीट भी की
अशोकनगर@अरविंद जैन की रिपोर्ट...
इंदौर से अपने घर ललितपुर जाने निकले एक परिवार के तीन महिला व तीन पुरुषों के साथ करीला माता मंदिर के रास्ते पर एक गाड़ी में आए लुटेरों ने लूटपाट करते हुए मारपीट की और कार में बंद करके छोड़कर भाग गए। जानकारी के अनुसार अनीता झा, पूनम झा, राहुल झा एवं परिवार में नई शादी होने पर दूल्हा-दुल्हन भी साथ में थे अपने परिवार के साथ इंदौर से भोपाल होते हुए ललितपुर जाने के लिए निकले थे।
भोपाल से आते समय नटेरन के पास एक चौराहे पर उन्होंने चाय पी और रास्ते में करीला माता के दर्शन करने का प्लान बनाया लेकिन बंगला चौराहे पर आकर वह भटक गए। उन्हें किसी ने रास्ता बताया कि एक बड़ा गेट पड़ेगा वहां से करीला जाना है। अथाईखेड़ा बेलई मार्ग के रास्ते सुबह 5:00 बजे करीला जा रहे थे। पीछे से एक अज्ञात गाड़ी आ रही थी उसे साइड दी तो गाड़ी ने आगे आकर रास्ते पर रोक लिया और उसमें से दो 3 लोग निकले जिनमें एक एक के हाथ में दोनाली बंदूक तथा एक के हाथ में गुलेल थी।
उन्होंने ड्राइवर को खींचते हुए गुलेल मार दी जो राहुल को लगी उनके साथ में दूल्हा दुल्हन थे उनसे भी मारपीट करते हुए सारा सामान छीन लिया गहने उतरवा लिए और कपड़ों से भरे हुए बैग भी ले गए और जाते समय सभी को गाड़ी में अंदर बंद करके छोड़कर भाग गए। किसी तरह गाड़ी से बाहर निकलकर वह बहादुर पुर थाने पहुंचे जहां पुलिस को सूचना दी सूचना पर एडिशनल SP सहित पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और जांच की। खबर लिखे जाने तक वह बहादुरपुर थाने में बैठे हुए थे और उनकी रिपोर्ट दर्ज की जा रही थी। उन्होंने पुलिस से निवेदन किया है कि वे जल्दी से जल्दी कारवाई करें। ताकि लूट करने वालों को जल्दी सजा मिल सके।
Published on:
09 Jul 2018 01:12 pm
