28 अक्टूबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

स्टेट बैंक के अदर हुई लूट, अज्ञात व्यक्ति किसान के हाथ से ले उड़ा 17000 रूपये

क्रेडिट कार्ड की राशि निकालने आया था किसान
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

अशोकनगर

•

image

Deepesh Tiwari

•

Updated: 5 Jul 2018, 3:47 PM IST

ashoknagar, ashoknagar patrika, patrika news, patrika bhopal, bhopal mp, kisaan, state bank, sbi, ashoknagar state bank, loot, theft, theft in ashoknagar,

स्टेट बैंक के अदर हुई लूट, अज्ञात व्यक्ति किसान के हाथ से ले उड़ा 17000 रूपये

अशोकनगर@अरविंद जैन की रिपोर्ट...

स्टेट बैंक की मंडी रोड स्थित शाखा में एक अज्ञात व्यक्ति द्वारा किसान के 17000 उड़ा ले गया। अज्ञात व्यक्ति ने नकली नोट बता कर हाथों की सफाई से 80000 मैसेज निकाल लिए। 17000 नोट गिनने के बाद किसान को जब पता चला तो किसान ने बैंक मैनेजर से शिकायत की लेकिन बैंक मैनेजर ने कोई सहयोग नहीं किया। किसान की शिकायत पर पुलिस पहुंची लेकिन बैंक मैनेजर द्वारा फुटेज नहीं दिखाए गए ऑडिट का बहाना बना दिया कुछ देर बाद पुलिस फिर से फुटेज देखने पहुंची तो लिखित में आवेदन के लिए कहा।

लिखित में आवेदन लेकर पहुंचने के बाद सील लगी न होने पर सील लगवाने वापस थाने भेजा। पुलिस का कहना था कि बैंक द्वारा सहयोग ना किए जाने से आरोपी दूर निकल सकता है हर बैंक द्वारा तुरंत फुटेज बताए जाते तो नाकाबंदी कर आरोपी को गिरफ्तार भी किया जा सकता था तथा आसपास ढूंढा जा सकता था।

सामने से हुई इस तरह चोरी से किसान परेशान है। उसका कहना है कि यह उसके मेहनत की कमाई थी। अब वह क्या करेगा? परिवार को कैसे पालेगा। किसान पुलिस से बार बार सहायता मांग रहा है।

रुसल्ला गांव के किसान उमकार सिंह पुत्र गजराज सिंह यादव ने बताया कि उसने करीब 12:00 बजे किसान क्रेडिट कार्ड के 80000 बैंक से निकाले थे तभी करीब एक 40 वर्षीय व्यक्ति आया और पास में बैठकर कहने लगा कि इसमें नकली नोट हैं 500 के नोट की गड्डी थी उसने हाथ में लेकर दिखाया इसके बाद उसने गड्डी वापस कर दी किसान ने बाहर जाकर गिनी तो उसमें 17,000 रुपए कम निकले किसान के पैसे जाने के बाद भी बैंक स्टाफ ने बिल्कुल भी सहयोग नहीं किया। किताब में एंट्री भी नहीं की बैंक वालों ने क्या दिया मशीन से बाहर एंटी करवा कर लाओ बार मशीन ना चलने से किसान की किताब में इंट्री भी नहीं हो सकी काफी प्रयासों के बाद पुलिस बैंक के फुटेज खंगाल रही थी।