28 अक्टूबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

चेक्स आउटफिट: स्लिम लुक के लिए जरूर करें ट्राई

हर साइज और ओकेजन के हिसाब से कैरी कर सकते हैं ये ड्रेसेज
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भोपाल

•

image

Deepesh Tiwari

•

Updated: 5 Jul 2018, 3:15 PM IST

bhopal, bhopal news, bhopal patrika, patrika news, patrika bhopal, bhopal mp, women, women fashion, fashion, latest fashion, fashion trends, news fashion trends, cheak dress, cheak outfits, fashion experts, city girls, girls, slim look, black and white cheaks outfit, smart look, formal look, beauty, women beauty,

चेक्स आउटफिट: स्लिम लुक के लिए जरूर करें ट्राई

भोपाल। चेक्स हमेशा से ही ट्रेंड में रहे हैं, चाहे बात 90 के दशक की हो या लेटेस्ट फैशन ट्रेंड की। चेक्स हमेशा से ही सबका पसंदीदा बना हुआ है। खासकर वुमंस के बीच चेक्स आउटफिट को काफी पसंद किया जाता है। फॉर्मल और कैजुअल हर आउटफिट में चेक्स डिजाइन देखे जा रहे है। पहले चेक्स सिर्फ मेंस आउटफिट्स में ही आकर्षण का केंद्र बने हुए थे लेकिन आजकल यह गल्र्स आउटफिट में भी देखे जाते हैं। इस बार फैशन ट्रेंड में ब्राइट और बोल्ड कलर्स के चेक्स की डिमांड ज्यादा है। फैशन एक्सपर्ट नित्या शाह बताती है कि अगर आप दिखने में थोड़े पतले हैं तो मोटे चेक्स वाले आउटफिट ट्राई करें यह आपको फिट दिखाते हैं। वहीं अगर आपका वेट थोड़ा ज्यादा है तो बारीक चेक्स वाले आउटफिट ट्राई करें जो आपको स्लिम दिखाएगा।

Bhopal news,
bhopal patrika
,
patrika news
,
patrika bhopal
,
bhopal mp
,
women
, women
Fashion
, fashion,
Latest Fashion
,
fashion trends
, news fashion trends, cheak dress, cheak outfits, fashion experts,
city
girls
, girls, slim look, black and white cheaks outfit,
smart look
, formal look,
beauty
,
women beauty
, " src="">

चेक्स लॉन्ग शर्ट
फैशन ट्रेंड में चेक्स की लॉन्ग शर्ट ट्रेंडिंग है। इसे फॉर्मल लुक के लिए ब्लैक एंड व्हाइट कॉम्बीनेशन के साथ डिजाइन किया है। नी लेंथ में अवेलेबल इन शर्टस को बैली के साथ पहनें जो आपको डीसेंट व एलेगेंट लुक देगा।

चेक्स विद कलर
चेक्स ब्लैक एंड वाइट के अलावा ब्राइट और बोल्ड कलर्स में भी अवेलेबल है। पिंक, ऑरेंज जैसे शेड्स इन्हें आकर्षक बना रही है। एलिगेंट और वेडिंग लुक के लिए इन्हें गल्र्स चूड़ीदार सलवार और कोल्हापुरी के साथ भी कंबाइन कर रही हैं। पार्टी, आउटिंग के लिए इसे व्हाइट स्कर्ट्स के साथ कैरी कर सकते हैं। जो आपको एक खूबसूरत लुक देगा।

चेक्स ट्राउजर्स
पहले चेक्स सिर्फ शर्टस और टॉप में ही देखा जाता था। पर, अब चेक्स में अवेलेबल वैरायटी ने ट्राउजर्स को भी छू लिया है। ट्राउजर्स में डिफरेंट डार्क शेड्स के चेक्स अवेलेबल हैं जो बहुत कंफर्टेबल भी हैं। इन्हें हाई हील्स के साथ कैरी करें जो आपके लेग शेप को स्लिम और अट्रैक्टिव लुक देंगे।