मामला सामने आने के बाद पता चला है कि, पिटने वाले पुलिसकर्मी का नाम सूरज पटेल है, वो गुना की पुलिस लाइन में पदस्थ है। वहीं वीडियो वायरल होने के बाद अशोकनगर कोतवाली पुलिस हरकत में आई और आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया। वहीं, मामले को लेकर एडिशनल एसपी मानसिंह ठाकुर का कहना है कि एएसआई सूरज पटेल का आचरण संदिग्ध मानते हुए उसे निलंबित किया गया है।