
अशोकनगर जिले की मुंगावली सीट
अशोकनगर जिले की मुंगावली सीट पर 1951 से अब तक 17 बार विधानसभा चुनाव हुए, जिसमें आठ बार कांग्रेस और चार बार भाजपा के उम्मीदवार जीते। यादव बाहुल्य क्षेत्र होने की वजह से विधानसभा में 17 में से 11 बार यादव विधायक चुने गए। यहां की जनता दो उपचुनाव भी झेल चुकी है। यही कारण है कि इस बार भाजपा व कांग्रेस दोनों ही यादव समाज पर दांव लगाती नजर आ रही हैं।
69 साल में 12 बार भाजपा-कांग्रेस तो पांच विधानसभा चुनावों में मतदाताओं ने एक-एक बार हिंदू महासभा, प्रजा सोशलिस्ट पार्टी, स्वतंत्र पार्टी, जनसंघ व जनता पार्टी से भी विधायक चुने। वहीं वर्ष 1980 से इस विधानसभा में सिर्फ भाजपा-कांग्रेस के बीच ही टक्कर दिखाई दे रही है।
रिकॉर्ड: तीन साल में तीन बार विधायक बने बृजेंद्रसिंह
मुंगावली विधानसभा में 1980 व 1985 के चुनावों को छोड़ दें तो वर्ष 1951 से 2018 तक अन्य कोई प्रत्याशी लगातार दूसरी बार नहीं जीता। 1980 व 1985 से कांग्रेस के गजरामसिंह यादव विधायक चुने गए थे। लेकिन बृजेंद्रसिंह यादव तीन साल में तीन बार विधायक बनकर जिले में रिकॉर्ड कायम कर चुके हैं। वे कांग्रेस प्रत्याशी के रूप में 2018 में विधानसभा उपचुनाव व 2018 में ही आम चुनाव जीते तो वहीं 2020 में हुए उपचुनाव में उन्होंने बतौर भाजपा प्रत्याशी जीत दर्ज की।
यादवेंद्रसिंह ने छोड़ी भाजपा तो बदले समीकरण-
जिले में भाजपा के कद्दावर नेता रहे स्वर्गीय देशराजसिंह यादव के पुत्र यादवेंद्रसिंह यादव हाल में भाजपा छोडकऱ कांग्रेस में शामिल हो गए हैं। इससे मुंगावली विधानसभा क्षेत्र में दोनों ही राजनीतिक दलों के समीकरण बदल गए हैं। हालांकि भाजपा-कांग्रेस ने अभी तक प्रत्याशी घोषित नहीं किए हैं, इससे लोग कई नामों पर कयास लगा रहे हैं।
मुंगावली से कब कौन जीते-
वर्ष विधायक पार्टी
1951 कुंदनलाल कांग्रेस
1957 खलकसिंह यादव हिंदू महासभा
1962 चंद्रभानसिंह प्रजा सोशलिस्ट
1967 चंदनसिंह यादव स्वतंत्र पार्टी
1972 गजरामसिंह यादव जनसंघ
1977 चंद्रमोहन रावत जनता पार्टी
1980 गजरामसिंह यादव कांग्रेस
1985 गजरामसिंह यादव कांग्रेस
1990 देशराजसिंह यादव भाजपा
1993 आनंदकुमार पालीवाल कांग्रेस
1998 देशराजसिंह यादव भाजपा
2003 गोपालसिंह चौहान कांग्रेस
2008 देशराजसिंह यादव भाजपा
2013 महेंद्रसिंह कालूखेड़ा कांग्रेस
उपचुनाव 2018 बृजेंद्रसिंह यादव कांग्रेस
2018 बृजेंद्रसिंह यादव कांग्रेस
उपचुनाव 2020 बृजेंद्रसिंह यादव भाजपा
Published on:
15 Oct 2023 07:56 am
बड़ी खबरें
View Allअशोकनगर
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
