11 जनवरी 2026,

रविवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

होम

video_icon

शॉर्ट्स

catch_icon

प्लस

epaper_icon

ई-पेपर

profile_icon

प्रोफाइल

MP Election 2023 : एक चुनाव ऐसा भी..जब चुनावी मैदान में उतरे थे 5 महेन्द्र सिंह, मतदाता हो गए थे कंफ्यूज

MP Election 2023 : नाम एक जैसे होने के कारण किसी प्रत्याशी ने अपने नाम के पीछे लिखा कालूखेड़ा, तो किसी ने कलुआखेड़ी और करियाखेड़ी।

2 min read
Google source verification
mungawali.jpg

अशोकनगर. चुनाव में एक ही नाम के कई प्रत्याशी खड़े करने की भी परंपरा नेताओं में रही है। स्थिति यह है कि साल2013 के चुनाव में एक ही विधानसभा से पांच महेंद्र सिंह चुनाव लड़े, जिनकी पहचान भी एक जैसी ही थी। प्रत्याशियों के नाम एक जैसे होने से मतदाओं को होने वाले कंफ्यूजन को दूर करने के लिए प्रत्याशियों में से किसी ने नाम के पीछे कालूखेड़ा लिखवाया तो किसी ने कलुआखेड़ी व करियाखेड़ी। तो वहीं इसी चुनाव में दो देशराज सिंह यादव भी चुनाव लड़े।

5 महेन्द्र सिंह, 2 देशराज सिंह उतरे थे चुनावी मैदान में
मामला जिले की मुंगावली विधानसभा का है। जहां वर्ष 2013 में मुंगावली से 13 प्रत्याशियों ने विधानसभा चुनाव लड़ा। जिनमें पांच महेंद्र सिंह व दो देशराजसिंह यादव चुनाव लड़े। जिसमें कांग्रेस के प्रत्याशी महेंद्र सिंह कालूखेड़ा व भाजपा प्रत्याशी देशराजसिंह यादव थे। लेकिन इसी चुनाव में महेंद्र सिंह कलुआखेड़ी, महेंद्र सिंह करियाखेड़ी व महेंद्र सिंह कालूभैया बतौर निर्दलीय प्रत्याशी चुनाव लड़े। तो वहीं भाजपा प्रत्याशी के नाम के एक देशराजसिंह यादव भी निर्दलीय चुनाव लड़े। इससे जिलेभर में यह चुनाव चर्चा में रहा।

यह भी पढ़ें- MP Election 2023 : भाजपा में बगावत, रघुनाथ का टिकट काटकर कांग्रेस से आए गोपाल सिंह को दिया

वोट बांटने की रणनीति का हिस्सा थे एक जैसे नाम
बताया जाता है कि चुनाव में वोट बांटने की रणनीति के तहत एक जैसे नाम के कई प्रत्याशी उतारे जाते थे। ताकि मतदान करते समय मतदाता भ्रमित होकर राजनीतिक दल के प्रत्याशी की जगह गलती से उसके नाम के दूसरे प्रत्याशी को वोट कर दें। लेकिन इस चुनाव में इन चारों महेंद्रंसिह के कुल वोट जोड़ें तो नोटा से सिर्फ 590 वोट ज्यादा मिले, चारों निर्दलीय महेंद्रसिंह को कुल 1955 वोट मिले जबकि नोटा को 1364 वोट मिले थे। वहीं निर्दलीय देशराजसिंह को 336 वोट मिले थे। यह चुनाव कांग्रेस के महेंद्रसिंह कालूखेड़ा 20765 वोट से जीते थे।

मुंगावली विस में 2013 की स्थिति
महेंद्र सिंह कालूखेड़ा- कांग्रेस - 70675
राव देवराजसिंह यादव - भाजपा - 49910
बलवीर - बसपा - 12081
रति भानसिंह - सपा - 1265
यागवेंद्र सिंह - निर्दलीय - 1041
महेंद्र सिंह - निर्दलीय - 913
महेंद्र सिंह कलुआखेड़ी - निर्दलीय - 454
महेंद्र सिंह कालूभैया - निर्दलीय - 352
देशराज सिंह यादव - निर्दलीय - 336
इशाक मोहम्मद - निर्दलीय - 305
महेंद्र सिंह करियाखेड़ी - निर्दलीय - 236
गणेश राम - निर्दलीय - 203
गिरराज - निर्दलीय - 158
नोटा - 158
कुल - 139296

यह भी पढ़ें- mp election 2023 : आचार संहिता के बीच भाजपा के राम मंदिर वाले होर्डिंग्स पर गर्माया विवाद, उठी पोस्टर हटाने की मांग