31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

MP Flood: एमपी में बारिश का कहर, घरों में पानी भरा, लोग छतों पर रहने को मजबूर, Video और तस्वीरों में देखें हाल

MP Flood: मध्य प्रदेश के अशोक नगर जिले में बारिश से मचा जल तांडव, मुंगावली में ढाई घंटे में 130 मिमी बारिश, कई नदियां उफनी, दर्जनों मकान धराशाई, नेशनल हाइवे 346ए भी डूबा
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

अशोकनगर

•

image

Sanjana Kumar

•

Updated: 23 Jul 2024, 4:25 PM IST

MP Flood

मध्य प्रदेश के अशोक नगर जिले में उफनी नदियां गांवों में हालात बदतर।

MP Flood: मध्य प्रदेश में मानसून की बारिश ने कई जिलों में कहर बरपा दिया है। नदियां उफन चुकी हैं और अपने आस-पास के कई इलाकों में रौद्र रूप दिखा रही हैं। एमपी के अशोक नगर जिले में बदतर हालात हैं। यहां सोमवार-मंगलवार की दरमियानी रात करीब 2:45 बजे से बारिश शुरू हुई तो फिर ढाई घंटे तक टूटकर बरसी। उसके बाद भी रिमझिम बारिश का दौर जारी है। लगातार हो रही तेज बारिश से यहां नदियां उफान मारकर अपनी सीमाएं तोड़ती हुई कई गांवों में बह निकली हैं। दर्जनों मकान धराशायी हो चुके हैं। 80 से ज्यादा घरों में पानी भर गया है। आलम ये है कि बारिश के कहर में डूब रहे इन इलाकों में लोग घरों से निकलकर छतों पर पहुंच गए हैं।

ये गांव बने टापू, छत पर रहने को मजबूर

मूंगावली में ढाई घंटे में 130 मिमी बारिश हो चुकी है। तो ढुडेर, गदूली और कुकावली गांवों के करीब 80 घरों में पानी की लहरें मौज खाती नजर आ रही हैं और लोग छतों पर बैठे नजर आ रहे हैं।

उधर ढूंढेर गांव का नेशनल हाइवे 346ए डूब चुका है। हाइवे के ऊपर से ढाई फीट तक ऊंचे स्तर से पानी बर रहा है। सड़कों पर आवाजाही बंद हो चुकी है।

सड़क के दोनों तरफ वाहनों की कतार लगी है।

कई घर जलमग्न

मध्य प्रदेश के अशोक नगर जिले के गदूली गांव में बारिश ने कई घरों को जल मग्न कर दिया है। दरअसल ये वे घर हैं जो कच्चे थे। इन घरों में पानी भरते ही ये भरभराकर गिर पड़े और जलमग्न हो गए।

वहीं एक घर में रखा 40 क्विंटल गेहूं, कई क्विंटल खाद और यूरिया तक पानी में डूब गया और नदी के तेज बहाव में बहने की भी आशंका।

ये भी पढ़ें: flood in mp: एमपी में बारिश का कहर, नर्मदापुरम में हुई देर रात बारिश से शहर बना टापू, कई क्षेत्रों से संपर्क कटा