26 अगस्त 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

एमपी में कलेक्टर ने स्कूलों का औचक निरीक्षण किया, गायब मिले शिक्षकों पर गिरी गाज

MP News: मध्यप्रदेश के अशोकनगर कलेक्टर आदित्य सिंह ने एक्शन में आते हुए दो शिक्षकों को सस्पेंड कर दिया है।
less than 1 minute read
Google source verification
ashoknagar collector

MP News: मध्यप्रदेश के अशोकनगर जिले में गुरुवार की सुबह हल्की बारिश के बीच कलेक्टर आदित्य सिंह ने औचक निरीक्षण किया। इस दौरान वह बैधाई और जियाजीपुर गांव पहुंचे। यहां पर उन्होंने स्कूलों, आंगनवाड़ी केंद्रों और खाद वितरण केंद्रों का जायजा लिया। जिसमें कई अनियमिताएं पाई गईं। इस पर कलेक्टर ने तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।

दरअसल, कलेक्टर आदित्य सिंह ने जियाजीपुर प्राथमिक विद्यालय का निरीक्षण के निरीक्षण के दौरान विद्यालय में कोई बच्चा उपस्थित नहीं मिला। साथ ही शिक्षक विद्यालय में नियमित नहीं आते हैं। जिस पर संबंधित शिक्षक को कारण बताओ नोटिस दिए जाने की निर्देश दिए।

इधर, शासकीय प्राथमिक विद्यालय बैधाई में शिक्षक संतोष भगत अनुपस्थित पाए गए। कलेक्टर के निर्देश पर शिक्षा विभाग ने उन्हें तत्काल निलंबित कर दिया। आदेश में कहा गया कि प्राथमिक शिक्षक जैसे जिम्मेदार पद पर रहते हुए शैक्षणिक कार्यों में रुचि न लेना गंभीर कदाचार है।

खाद वितरण केंद्र का भी निरीक्षण किया

कलेक्टर आदित्य सिंह ने जियाजीपुर के खाद वितरण केंद्र का दौरा किया। यहां पर गोदाम मिला और किसानों को यूरिया वितरित नहीं जा रहा था। उसमें समिति प्रबंधक सहित कोई भी कर्मचारी मौके पर मौजूद नहीं था। कलेक्टर ने संबंधित अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए। साथ ही अधिकारियों से कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में सरकारी योजनाओं और सेवाओं का लाभ समय पर और पारदर्शिता से जनता तक पहुंचना चाहिए।