8 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

सिंधिया का अजब दीवाना : सीने पर उकेरी ज्योतिरादित्य की तस्वीर, जीत के लिए शर्ट और चप्पल भी त्यागे

- ज्योतिरादित्य सिंधिया से गजब दीवानगी- शख्स ने सीने पर उकेरी सिंधिया की तस्वीर- बोले- जबतक सिंधिया को जिताने त्याग दी शर्ट और चप्पल- साडोरा बूथ सम्मेलन में पहुंचे थे केंद्रीय मंत्री सिंधिया

2 min read
Google source verification
mp election 2023

सिंधिया का अजब दीवाना : सीने पर उकेरी ज्योतिरादित्य की तस्वीर, जीत के लिए शर्ट और चप्पल भी त्यागे

मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव 2023 के दिन जैसे जैसे नजदीक आ रहे हैं। राजनीतिक दलों में चुनाव का खुमार भी बढ़ता जा रहा है। वहीं दूसरी तरफ लोगों में भी प्रत्याशी, नेता या पार्टी का क्रेज दिखने लगा है। कई लोगों पर नेताओं की दीवानगी भी सिर चढ़कर बोल रही है। दीवानगी की हद से जुड़ा एक मामला सूबे के अशोकनगर जिले से सामने आया है। दरअसल, यहां एक युवक पर केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया को लेकर इस कदर दीवानगी है कि उन्होंने सिंधिया का टेटू अपने सीने पर छपवा लिया है। साथ ही सिंधिया की जीत को लेकर मान्यता मानते हुए शर्ट और चप्पल भी त्याग दी है।

दरअसल, अशोकनगर में भाजपा प्रत्याशी के प्रचार और बूथ प्रभारियों की बैठक लेने के लिए केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया दौरे पर थे। इसी दौरान उनके साथ अर्धनग्न अवस्था में नंगे पैर एक युवा नजर आया। युवक के सीने पर केंद्रीय मंत्री की तस्वीर छपी हुई है। बताया जा रहा है कि शिवपुरी जिले में रहने वाले इस शख्स ने मान्यता मानते हुए सिंधिया की जीत को लेकर चप्पलें और शर्ट त्याग दिया है।

यह भी पढ़ें- MP Election 2023 : ज्योतिरादित्य सिंधिया कांग्रेस प्रत्याशी को दी बधाई, बताया सीट का विजेता कौन होगा


सिंधिया को जिताने त्यागी 'शर्ट और चप्पल'

सिंधिया के फैन रूपेश का कहना है कि पिछले लोकसभा चुनाव में ज्योतिरादित्य सिंधिया के तितने को लेकर मैं अपनी शर्ट और चप्पल त्याग दी थी। लेकिन किसी कारणवश वो हार गए। इसलिए मैंने इस संकल्प को 2024 तक के लिए जारी रखा है, ताकि अगले लोकसभा चुनाव में वो जीत जाएं। उन्होंने कहा कि जबतक सिंधिया नहीं जीतेंगे तबतक शर्ट और चप्पल नहीं पहनेंगे।

यह भी पढ़ें- मां तो मां होती है : अपने शावकों को दुलारती दिखी बाघिन, वीडियो में देखें अद्भुत नजारा


सिंधिया ने कहा- दिखता नौजवान हूं, लेकिन आत्मा बूढ़ी है, पर...

आपको बता दें कि केंद्रीय मंत्री सिंधिया साडोरा बूथ सम्मेलन में पहुंचे थे। यहां उन्होंने कार्यकर्ताओं में जोश भरा था। इस दौरान उन्होंने अनोखे अंदाज में मंच से छोटे भाई, बड़े भाई की कुर्ता पाढ़ कहानी का मंचन किया। सिंधिया ने कहा कि मैं दिखता नौजवान हूं, लेकिन आत्म बूढ़ी है। वहीं कार्यकर्ताओं से कहा कि अब उम्र मत पूछना ?