13 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

खुद चलाता था Keypad मोबाइल, पत्नी को दिलाया स्मार्टफोन, इंस्टाग्राम में अफेयर कर भागी बीवी

mp news: मध्य प्रदेश के अशोकनगर में एक शख्स ने पत्नी को स्मार्टफोन दिया, लेकिन वही उसकी शादी तोड़ गया। पत्नी ने इंस्टाग्राम पर प्रेमी बनाया और भागकर उससे शादी रचा ली। इस घटना को सुन हर कोई हैरान रह गया है।

2 min read
Google source verification

affair on Instagram: खुद के पास की-पेड वाला फोन रखने वाले एक युवक को पत्नी को एंड्राइड मोबाइल देना भारी पड़ गया। पत्नी ने उस फोन से इंस्टाग्राम पर एक युवक से दोस्ती की। सोशल मीडिया पर ही प्यार हुआ। एक दिन वह मायके से तीन साल की बेटी को साथ लेकर प्रेमी के पास पहुंच गई। प्रेमी से विवाह भी कर लिया। उधर, पति इस मुगालते में रहा कि पत्नी मायके में है। लेकिन जब सच उजागर हुआ तो वह हैरान रह गया।

6 महीने पहले हुई थी शादी

बीना क्षेत्र के एक गांव के रहने वाले 27 साल के कमल (बदला हुआ नाम) की शादी गंजबासौदा की 25 साल की डिंपल (बदला हुआ नाम) से छह साल पहले हुई थी। दोनों की तीन साल की एक बेटी भी है। डिंपल दो माह पहले मायके गई थी, जहां से वह बेटी के साथ गायब हो गई।

यह भी पढ़े- बीच सड़क पर बीवी का बवाल! पति से अफेयर के शक में कर दी महिला की पिटाई…

बेटी को लेकर अशोकनगर भागी पत्नी

अशोकनगर के शंकरपुर में वह अपने प्रेमी के साथ रहने लगी। मायके पक्ष ने गंजबासौदा थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई। इधर, कमल अपनी पत्नी डिंपल को ढूंढ रहा था। लोकेशन अशोकनगर की मिली तो गंजबासौदा के प्रधान आरक्षक के साथ वह अशोकनगर आया। पुलिस ने उसकी पत्नी व प्रेमी को कोतवाली में बुलाया। पत्नी ने कह दिया कि उसने अपने प्रेमी से शादी कर ली है। पति कमल मिन्नतें करता रहा लेकिन डिंपल ने उसके साथ जाने से साफ इनकार कर दिया।

इंस्टाग्राम पर हुई दोस्ती और फिर प्यार!

डिपंल ने बताया कि छह महीने पहले इंस्टाग्राम पर उसकी दोस्ती हुई और प्रेम हो गया। दो महीने पहले वह प्रेमी के पास अशोकनगर आ गई। उन्होंने शादी कर ली है। डिंपल के साथ आई तीन साल की बेटी पिता को सामने देख मिलने रोती रही, लेकिन उसे पिता से नहीं मिलने दिया। बाद में डिंपल अपने प्रेमी के साथ चली गई। पति कमल ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि 'मैं तो कीपेड मोबाइल चलाता हूं लेकिन मैंने पत्नी को एंड्राइड मोबाइल दिलाया था, उसी ने पत्नी को दूर कर दिया।'