27 अक्टूबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

डेढ़ घंटे योग, मंदिर तक दौड़ के बाद कार चलाते योगाचार्य को आया साइलैंट अटैक

Yogacharya Dr Pawan Singhal: मध्य प्रदेश के अशोकनगर जिले का मामला, योगाचार्य डॉ. पवन सिंघल का 54 वर्ष की उम्र में निधन, योग करने के बाद, मंदिर तक दौड़े, कार से योग सिखाने जा रहे थे, रास्ते में ही आया साइलैंट अटैक...
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

अशोकनगर

•

image

Sanjana Kumar

•

Updated: 24 Mar 2025, 8:33 AM IST

Yogacharya Dr Pawan Singhal

Yogacharya Dr Pawan Singhal

Yogacharya Dr Pawan Singhal: लोगों को सेहतमंद रहने के सूत्र सिखाने वाले योगाचार्य डॉ. पवन सिंघल का 54 वर्ष की उम्र में रविवार को साइलेंट अटैक से निधन हो गया। डॉ. सिंघल पशुपालन विभाग में सीनियर सर्जन थे। रोज की तरह वे रात 1 बजे उठे, स्नान किया। पूजा करने के बाद घर पर ही डेढ़ घंटे योग किया।

मंदिर जाने के लिए तीन किमी की दौड़ लगाई। फिर कार लेकर योग सिखाने के लिए तुलसी सरोवर पार्क जा रहे थे, तभी रास्ते में साइलेंट अटैक आया और वे सीट पर ही गिर गए। लोगों ने उन्हें अस्पताल पहुंचाया, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। योगाचार्य के निधन की यह घटना शहर और सोशल मीडिया पर बहस का विषय बन गई।

दौड़ और सूर्य नमस्कार का रेकॉर्ड

योगाचार्य डॉ. सिंघल के नाम 11 घंटे में 100 किमी दौड़, 8 घंटे में 3600 सूर्य नमस्कार और 17 बार रक्तदान का रेकॉर्ड है। वे रोज घंटों योग करते थे। उनकी ऑनलाइन कक्षा में मप्र, राजस्थान, उत्तरप्रदेश और दिल्ली से सैकड़ों लोग जुड़ते थे।

बेहद संतुलित खान-पान

योगाचार्य डॉ. सिंघल का खान-पान बेहद संतुलित था। एक माह से नमक व शक्कर खाना पूरी तरह बंद कर दिया था। योगार्थियों ने बताया, नवरात्र में वे 10 दिन सिर्फ नींबू पानी पीते थे, एक बार तो फल व ड्राई फ्रूट का सेवन भी बंद कर दिया। वे सिर्फ पांच घंटे ही नींद लेते थे। सर्दियों में भी उन्होंने गर्म कपड़े नहीं पहने।

ये भी पढ़ें: एमपी की सड़कों पर साइकिल चलाते दिखे ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर, खेला क्रिकेट, देखें फोटो, वीडियो

ये भी पढ़ें: भोपाल की महिला डॉक्टर की संदिग्ध मौत का मामला, पिता का दावा सैक्स रैकेट चलाता था दामाद अभिजीत