वहीं अफगानिस्तान के कांधार प्रांत में हवाई हमले में कम से कम 62 आतंकियों की मौत हो गई। एक सैन्य अधिकारी ने मंगलवार को यह जानकारी दी। एक विदेशी समाचार एजेंसी के अनुसार, अधिकारी ने कहा, 'सेना के विमान ने बीते 24 घंटों में मारूफ जिले में तालिबान के ठिकानों पर हमले किए, जिसमें एक प्रमुख कमांडर समेत कई आतंकवादी मारे गए।'