23 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

अफगानिस्तान : आपस में भिड़े आतंकी, कम से कम 10 की मौत, 8 घायल

अफगानिस्तान में दो आतंकी संगठन आपस में भिड़ गए जिसमें कम से कम 10 की मौत हो गई।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Mangala Prasad Yadav

•

Updated: 16 Jul 2018, 9:07 PM IST

file pic

अफगानिस्तान : आपस में भिड़े आतंकी, कम से कम 10 की मौत, 8 घायल

काबुल। अफगानिस्तान के उत्तरी जोजजान प्रांत में इस्लामिक स्टेट (आईएस) के साथ संघर्ष में कम से कम 10 आतंकी मारे गए, जिनमें छह तालिबान लड़ाके थे। स्थानीय मीडिया के अनुसार, पुलिस ने कहा कि यह संघर्ष ताशजाज इलाके में हुआ और मृतकों में चार आईएस आतंकवादी शामिल हैं। पुलिस अधिकारी ने कहा कि दोनों तरफ के आठ अन्य लड़ाके घायल हुए हैं। यह पिछले पांच दिनों के दौरान दूसरा मौका है, जब तालिबान और आईएस के बीच जोजजान प्रांत के दरजाब और कुश टेपा जिले में मुठभेड़ हुई है। इसके पहले गुरुवार को कुश टेपा जिले में तालिबान और आईएस के बीच हुई मुठभेड़ में कई मारे गए थे और घायल हुए थे।

मंत्रालय की इमारत के पास हमला
इससे पहले अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में सरकारी मंत्रालय की इमारत केपास आत्मघाती हमले में आठ लोगों की मौत हो गई जबकि 17 घायल हो गए। मीडिया में चल रही खबरों के अनुसार, "शुरुआती जांच में पता चला कि सात नागरिकों और हमलावर की मौके पर ही मौत हो गई जबकि 17 घायल हो गए।" काबुल पुलिस के प्रवक्ता हशमत ने ट्वीट कर कहा, "एक आतंकवादी ने दर-उल-अमान में ग्रामीण पुनर्विकास एवं विकास मंत्रालय की इमारत के पास खुद में विस्पोट कर दिया।" यह हमला उस समय हुआ, जब कर्मचारी घर लौट रहे थे। अभी तक किसी भी आतंकवादी संगठन ने इस हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है।

1,692 नागरिकों की हो चुकी है मौत
अफगानिस्तान में इस साल के पहले छह महीनों में हुई आतंकी घटनाओं और संघर्ष के कारण कुल 1,692 नागरिकों की मौत हो गई। संयुक्त राष्ट्र मिशन ने रविवार को कहा कि यह अब तक की सर्वाधिक संख्या है। मिशन के मुताबिक, "पिछले 10 साल के किसी भी समयावधि के रिकॉर्ड के मुकाबले इस वर्ष के प्रथम छह महीने एक जनवरी से लेकर 30 जून के बीच की अवधि के दौरान सर्वाधिक 1,692 लोगों की मौत हुई।