6 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

इंडोनेशिया में भूस्खलन से 11 लोगों की मौत, 14 लापता और 17 घायल हुए

- भारी बारिश के कारण हुआ भूस्खलन।- भूस्खलन से 14 घर भी नष्ट हो गए।

less than 1 minute read
Google source verification
इंडोनेशिया में भूस्खलन से 11 लोगों की मौत, 14 लापता और 17 घायल हुए

इंडोनेशिया में भूस्खलन से 11 लोगों की मौत, 14 लापता और 17 घायल हुए

जकार्ता। इंडोनेशिया के पश्चिम जावा प्रांत में हुए भूस्खलन से 11 लोगों की मौत हो गई है। रविवार को आपदा एजेंसी के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि इस प्राकृतिक आपदा के कारण 17 लोग घायल हुए भी हैं। इसके अलावा 14 लोगों के लापता होने की खबर है। समाचार एजेंसी सिन्हुआ को प्रोविंसियल डिजाइस्टर मैनेजमेंट एजेंसी (बीपीबीडी) की इमरजेंसी यूनिट के प्रमुख बुदी बुदिमन ने बताया कि सुमेदंग जिले के सिहांजुआन गांव में लगभग ४ बजे भारी बारिश के कारण भूस्खलन हुआ, जिसमें 8 लोग दबकर मर गए।

उन्होंने कहा कि जब पीड़ितों की खोज और बचाव के लिए अभियान चल रहा था, तभी करीब शाम साढ़े 7 बजे फिर से भूस्खलन हुआ जिसने और लोगों को मौत की नींद सुला दिया।" बाद में हुए भूस्खलन में मरने वालों में जिले में बीपीबीडी की आपातकालीन इकाई के प्रमुख और सिमांगग उप-जिले के मिल्रिटी कमांडर शामिल हैं। उन्होंने कहा कि भूस्खलन से कुल 14 घर नष्ट हो गए हैं। इन घरों के 17 लोग घायल हो गए हैं, जिनमें से कुछ का इलाज गांव के स्वास्थ्य क्लीनिक में चल रहा है। लापता लोगों को तलाशने के लिए रविवार सुबह चलाए जा रहे ऑपरेशन में 500 से ज्यादा बचावकर्मी और 3 भारी मशीनरी उपकरणों की मदद ली जा रही है।