
काबुल। अफगानिस्तान के रक्षा मंत्रालय ने रविवार को कहा कि पूरे अफगानिस्तान में जारी सैन्य अभियानों के तहत 20 से ज्यादा आतंकवादियों को मार गिराया गया है जबकि 33 आतंकवादी घायल हुए हैं। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, अफगान नेशनल डिफेंस व सिक्युरिटी फोर्सेज ने बीते 24 घंटों में 12 अभियान व 15 विशेष अभियान नौ प्रांतों में चलाए। इसमें 22 विद्रोही मारे गए व 33 अन्य घायल हुए।
मंत्रालय के बयान में कहा गया, अफगान एयर फोर्स ने भी इस दौरान हवाई हमले किए, जिसमें चार आतंकवादियों के ठिकानों को तबाह किया गया। इसमें सुरक्षा बलों के हताहतों की जानकारी नहीं दी गई। अफगान सैनियों ने अपने सैन्य अभियान बढ़ा दिए है क्योंकि तालिबान आतंकवादी व इस्लामिक स्टेट आतंकवादियों ने क्षेत्र पर कब्जा जमाने व पहाड़ी देश में जाड़े से पहले वे अपनी स्थिति मजबूत करने की फिराक में हैं।
दो हफ्ते पहले सुरक्षाबलों पर हुआ था बड़ा हमला
आपको बता दें कि 14 नवंबर को अफगानिस्तान के कंधार प्रांत में एक आतंकी हमला था। ये हमला तालिबान के आतंकियों ने किया था। जिसमें 22 पुलिसकर्मी मारे गए थे। हालांकि इस हमले के दौरान आतंकी खेमे को भी भारी नुकसान उठाना पड़ा और सुरक्षाकर्मियों ने 45 आतंकियों को भी मार गिराया था।
एक पुलिस अधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया था कि एक तालिबानी आतंकवादी ने विस्फोटकों से भरी कार सैन्य शिविर में ले जाने का प्रयास किया, लेकिन उसे पहचान लिया गया और सुरक्षाबलों ने शिविर के बाहर ही उसे गोली मार दी. लेकिन उसके साथ आए दो और आतंकवादियों ने सुरक्षाकर्मियों पर गोलीबारी करनी शुरू कर दी, जिसके बाद दोनों पक्षों के बीच मुठभेड़ शुरू हो गई.' उन्होंने बताया, 'मृतकों में तालिबान के तीन आतंकवादी और एक सुरक्षाकर्मी है.' तालिबान ने इस हमले की जिम्मेदारी ली है।
Published on:
26 Nov 2017, 9:07 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.