
Earthquake in japan
पिछले कुछ समय से दुनियाभर में कई जगह भूकंप (Earthquake) के मामले देखे जा रहे हैं। आज एक बार फिर भूकंप का एक नया मामला सामने आया है। यह भूकंप जापान (Japan) में आया है। जापान के होकाइडो आइलैंड (Hokkaido island) में महसूस किया गया है। होकाइडो आइलैंड में आज मंगलवार, 28 मार्च को करीब 6 बजकर 18 मिनट पर यानी कि भारतीय समयानुसार 2 बजकर 48 मिनट पर भूकंप का झटका महसूस किया गया।
कितनी रही तीव्रता?
रिक्टर स्केल पर जापान के होकाइडो आइलैंड में आज आए भूकंप की तीव्रता 6.1 रही। जापान के मौसम विभाग ने इस बारे में जानकारी दी। इस भूकंप की गहराई 50 किलोमीटर रही। रिपोर्ट के अनुसार इस भूकंप से किसी तरह के भारी नुकसान की जानकारी अभी तक सामने नहीं आई है।
भूकंप का केंद्र
जापान के मौसम विभाग के अनुसार आओमोरी (Aomori) शहर भूकंप का केंद्र रहा। यहाँ पर भूकंप की गहराई 20 किलोमीटर रही। आओमोरी दुनिया में सबसे ज़्यादा बर्फीले शहरों में से एक है।
यह भी पढ़ें- अमरीका-मेक्सिको बॉर्डर के पास स्थित माइग्रेंट फैसिलिटी सेंटर में लगी भीषण आग, करीब 39 लोगों की मौत की खबर
सुनामी का खतरा नहीं
जापान के महासागर के पास होने और होकाइडो आइलैंड में आए भूकंप की वजह से सुनामी के खतरे की आशंका जताई जा रही थी। हालांकि जापान के मौसम विभाग ने यह साफ कर दिया है कि इस भूकंप की वजह से फिलहाल सुनामी का कोई खतरा नहीं है।
भूकंप के बढ़ रहे हैं मामले
पिछले कुछ महीनों में दुनियाभर में भूकंप के मामले बढ़ रहे हैं। एशिया (Asia) समेत दुनियाभर में कई जगहों पर भूकंप के कई मामले देखे जा रहे हैं। इनमें से कुछ भूकंप काफी विनाशकारी भी रहे, जैसे तुर्की में आया भूकंप। जापान के टोबा (Toba) शहर में पिछले साल 14 नवंबर को भी 6.1 तीव्रता का भूकंप आया था, जिसके झटके टोक्यो (Tokyo) के साथ कुछ अन्य शहरों में भी महसूस किए गए थे।
यह भी पढ़ें- सऊदी अरब : पुल से टकराई हज यात्रियों से भरी बस, 20 लोग जिंदा जले, दो दर्जन घायल
Published on:
28 Mar 2023 05:08 pm

बड़ी खबरें
View Allएशिया
विदेश
ट्रेंडिंग
