
एजेंसी ने बताया कि भूकंप के केंद्र फुकुशिमा प्रान्त के तट से दूर था और 50 किमी (30 मील) की गहराई पर मापा गया। भूकंप के झटके स्थानीय समयानुसार शाम को 7.23 बजे आया। फिलहाल, भूकंप के कारण किसी के भी हताहत होने की कोई खबर नहीं है।
बता दें कि जापान में भूकंप के झटके एक आम बात है, जो दुनिया के सबसे सक्रिय क्षेत्रों में से एक है। जापान में दुनिया के 6 या उससे अधिक तीव्रता के भूकंपों का लगभग 20 प्रतिशत मामले दर्ज किए जाते हैं।
2011 में आई थी सुनामी
बता दें कि 10 मई को दक्षिण जापान में 5.6 और 6.3 रिएक्टर स्केल का भूकंप आया था। यूनाइटेड स्टेट जियोलॉजिकल सर्वे ने बताया था कि पहला भूकंप रात को 7.43 बेज आया, वहीं दूसरा भूकंप रात 10.23 बजे आया। भू वैज्ञानिकों ने कहा था कि भूकंप की तीव्रता कुछ देर के लिए ही रही। इसके कारण इमारतों को कोई नुकसान नहीं पहुंचा है।
गौरतलब है कि जापान भू मध्य रेखा पर स्थित है। इस कारण यहां पर अकसर भूकंप आते रहते हैं। 2011 में यहां पर नौ की तीव्रता का भूंकप आया था। इसने जापान में भारी तबाही मचाई थी। यहां सुनामी भी आई थी।
जापान में इस दौरान भारी जानमाल का नुकसान हुआ था। करीब 15000 लोगों की इस भूकंप में जान चली गई थी। हजारों लोग भूकंप से घायल हो गए थे।
Read the Latest World News on Patrika.com. पढ़ें सबसे पहले World News in Hindi पत्रिका डॉट कॉम पर. विश्व से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Follow करें Twitter पर.
Updated on:
05 Aug 2019 07:31 am
Published on:
04 Aug 2019 08:00 pm
बड़ी खबरें
View Allएशिया
विदेश
ट्रेंडिंग
