6 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

इंडोनेशिया में भूस्खलन ने मचाई तबाही, 15 लोगों की मौत, 34 लापता

भूस्खलन में 30 घर धंस गए जिससे करीब 15 लोगों की मौत हो गई। 34 लोग लापता हैं।

less than 1 minute read
Google source verification
 Landslide Indonesia

इंडोनेशिया में भूस्खलन ने मचाई तबाही, 9 लोगों की मौत, 34 लापता

जकार्ताः इंडोनेशिया के जावा द्वीप में भूस्खलन में 30 घर धंस गए जिससे करीब 15 लोगों की मौत हो गई। 34 लोग लापता हैं। राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन एजेंसी (बीएनपीबी) के प्रवक्ता सुतोपो पुरवो नुग्रोहो ने ट्वीट कर कहा कि सुकाबुमी शहर में बचाव अभियान चल जारी है जहां सोमवार रात भूस्खलन हुआ था। बारिश और कीचड़ से हालात मुश्किल हो गए हैं। आपातकालीन दल पहाड़ी इलाके में भूस्खलन के कारण मलबों के नीचे दबे लोगों की तलाश कर रहे हैं।

अभी हाल में ही सुनामी से 281लोगों की हुई थी मौत
इससे पहले अभी हाल में ही जावा और सुमात्रा द्वीप में सुनामी के कहर से कम से कम 281लोगों की मौत हो गई थी जबकि 700 लोग लापता हो गए। हादसे में करीब 1000 लोग घायल बताए हैं। बताया जा रहा है कि सुनामी के बाद करीब 20 मीटर ऊंची लहरें उठीं। इंडोनेशिया में सैकड़ों होटल और मकान नष्ट हो गए हैं। बता दें कि इससे पहले सितंबर में आई भूकंप और सुनामी में इंडोनेशिया में करीब 2,500 लोगों की मौत हुई थी। इंडोनेशिया में ज्वालामुखी विस्फोट के बाद आने वाली सुनामी के चलते कम से कम 168 लोगों की मौत हो गई है। इस घटना में अब तक सैकड़ों लोग लापता बताए जा रहे हैं।