अफगानिस्तान रक्षा मंत्रालय ने कहा कि पिछले 24 घंटों में पूरे देश के अलग अलग इलाकों में आतंकियों के खिलाफ अभियान चलाया गया। इस अभियान में कम से कम 57 आतंकी मरे गए हैं। आठ अन्य आतंकी घायल हो गए। अफगान रक्षा मंत्रालय ने बताया कि देश के 15 विभिन्न प्रांतों में आतंकी ठिकानों पर हवाई हमले किये गए। आतंकियों के खिलाफ ऑपरेशन कुनार, हेलमंड, बागलान, कंधार, नंगारहर, हेरात, गजनी, बदाखशन, उरोजगान, निम्रोज़, पख्तिया, फरीयाब, खोस्त, सर-ए-पुल और लोगार आदि प्रांतों में किए गए थे।