
Afghanistan: Five policemen killed in Kunar province, army kill 18 Taliban militants
काबुल। अफगानिस्तान में शांति बहाली को लेकर अफगान सरकार और तालिबान के बीच लगातार वार्ता का दौर जारी है, इसके बावजूद हमलों को सिलसिला नहीं थम रहा है। ताजा मामला अफगानिस्तान के कुनार प्रांत में घटी है।
आतंकियों ने जहां एक ओर कुनार प्रांत में घात लगातार हमला करते हुए एक अफगान कमांडर समेत पांच पुलिसकर्मियों की हत्या कर दी। वहीं दूसरी ओर नानगहर प्रांत के जलालाबाद में हुए एक बम विस्फोट में तीन नागरिक घायल हो गए। अभी तक इन घटनाओं की जिम्मेदारी किसी भी आतंकी संगठन ने नहीं ली है।
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, पुलिसकर्मियों की हत्या की घटना कुनार प्रांत के छापा दारा जिले में हुई। यहां पर पुलिस के वाहन पर हमला किया गया। इधर, अफगान सेना भी लगातार आतंकियों के खिलाफ ऑपरेशन चला रही है। रक्षा मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि अफगान सेना ने 18 तालिबानी आतंकियों को ढेर कर दिया है।
बता दें कि अफगानिस्तान में आतंकी घटनाओं में लगातार इजाफा हो रहा है। इस तरह के हमले ऐसे समय में किया जा रहा है जब कतर की राजधानी दोहा में अफगान सरकार और तालिबान के बीच शांति वार्ता चल रही है।
अफगान सरकार और तालिबान के बीच शांति वार्ता
आपको बता दें कि अफगानिस्तान में शांति बहाली को लेकर कतर की राजधानी दोहा में अफगान सरकार के प्रतिनिधि और तालिबान के बीच वार्ता का दौर पिछले साल से ही जारी है। इसके बावजूद लगातार हमले किए जा रहे हैं और सने भी आतंकियों के खिलाफ ऑपरेशन चला रही है।
इससे पहले पिछले साल फरवरी में अमरीका और तालिबान के बीच एक अहम समझौता हुआ था। इस समझौते के तहत एक साल के भीतर अमरीका अपने सैनिकों को वापस बुला लेगा। तो वहीं तालिबान अमरीकी सैनिकों को निशाना नहीं बनाएगा। हालांकि, समझौते के बाद भी हमले होते रहे हैं। इधर, अमरीका धीरे-धीरे अपने सैनिकों को अफगानिस्तान से वापस बुला रहा है।
Updated on:
13 Feb 2021 05:55 pm
Published on:
13 Feb 2021 05:45 pm
बड़ी खबरें
View Allएशिया
विदेश
ट्रेंडिंग
