27 जनवरी 2026,

मंगलवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

तालिबानी घुसपैठियों को रोकने के लिए अफगानिस्तान ने 31 प्रांतों में लगाया नाइट कर्फ्यू

तालिबान के खिलाफ अफगान सरकार देश के 21 प्रांतों में लड़ाई लड़ रही है। सुरक्षा बलों ने बीते 24 घंटे में 262 तालिबानी लड़ाकों को मार गिराया।

2 min read
Google source verification
afghan night curfew

afghan night curfew

नई दिल्ली। तालिबान से चल रही लड़ाई के बीच अफगानिस्तान सरकार ने यहां पर नाइट कर्फ्यू का ऐलान किया है। यह नाइट कर्फ्यू काबुल, पंजशीर और नांगरहार को छोड़ अन्य 31 प्रांतों में लगाया गया है। इस कर्फ्यू के लिए समय भी तय कर दिया गया है। इसके मुताबिक रात 10 बजे से सुबह 4 बजे तक कर्फ्यू जारी रहेगा। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार आंतरिक मंत्रालय के हवाले से शनिवार देर रात इस बात की सूचना दी गई। गौरतलब है कि तालिबान के खिलाफ अफगान सरकार देश के 21 प्रांतों में लड़ाई लड़ रही है।

ये भी पढ़ें: पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ की एक मुलाकात ने पाकिस्तान में मचाया हड़कंप, देशद्रोह का लगा आरोप

इसलिए किया गया है फैसला

अफगानिस्तानी मीडिया के मुताबिक यह फैसला इसलिए लिया गया है ताकि विभिन्न प्रांतों की राजधानी में तालिबानी घुसपैठियों का पता लगाया जा सके। अफगानी सुरक्षा एजेंसियों द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार सुरक्षा बलों ने बीते 24 घंटे में 262 तालिबानी लड़ाकों को मार गिराया। वहीं इस दौरान 176 तालिबानी घायल हो गए। हालांकि तालिबान ने इन आंकड़ों से साफ मना कर दिया है। अमरीकी फौजों ने मई माह में अफगानिस्तान को छोड़ना शुरू कर दिया था। इसके बाद से तालिबान लगातार कहर बरपा रहा है। रिपोर्ट में दावा किया गया है कि तालिबान ने देश के 170 जिलों पर अपना कब्जा जमा लिया है।

ये भी पढ़ें: संयुक्त राष्ट्र की बड़ी चेतावनी, अफगानिस्तान में बढ़ा दाएश और अल-कायदा का खतरा

काफी समय से चल रही है लड़ाई

गौरतलब है कि अमरीका द्वारा अफगानिस्तान से अपने सैनिकों को वापस बुलाने के फैसले के बाद यहां पर तालिबान तेजी से उभर रहा है। यहां पर कई इलाकों में जमकर मारकाट की गई है। सिपाहियों के साथ आम लोगों को मौत के घाट उतार दिया गया। इस बीच कांधार के बाहरी इलाकों में तालिबान और अफगानी फौज की जबरदस्त लड़ाई हुई। अमरीका ने 22 जुलाई को आतंकियों के कब्जे वाले इलाकों पर हवाई हमले किए थे। हालांकि तालिबान ने अमरीकी हमलों का विरोध कर इसे दोहा समझौते का उल्लंघन करार दिया था।