17 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

अफगानिस्तान: भारत के दबाव में झुका तालिबान, निशान साहिब को गुरुद्वारे पर लगाया वापस

तालिबान ने अफगानिस्तान के पख्तिया प्रांत में स्थित थाला साहिब गुरुद्वारे से निशान साहिब को हटा दिया था। लेकिन अब भारत के एतराज के बाद फिर से वापस लगा दिया है।

less than 1 minute read
Google source verification
afghanistan.png

Afghanistan: Taliban Restored Nishan Sahib At Gurdwara

काबुल। अफगानिस्तान से अमरीकी सैनिकों की वापसी के साथ ही अब सरकार और तालिबान के बीच संघर्ष बढ़ गया है। तालिबान एक के बाद एक राज्यों पर अपना कब्जा करता जा रहा है। साथ ही शरिया कानून को लागू करवाने की कवायद भी शुरू कर दी है। ऐसे में बीते दिन शुक्रवार को अफगानिस्तान के पख्तिया प्रांत में स्थित थाला साहिब गुरुद्वारे से निशान साहिब को हटा दिया था। इस पर भारत ने सख्त आपत्ति जताई।

भारत के दबाव के आगे तालिबान ने अपनी गलती को सुधार करते हुए शनिवार को वापस निशान साहिब को गुरुद्वारे में लगा दिया है। माना जा रहा है कि भारत के एतराज के बाद तालिबान पर अंतर्राष्ट्रीय दबाव बना, जिससे निशान साहिब को वापस लगाने के लिए मजबूर हुआ।

यह भी पढ़ें :- अफगान सेना की कार्रवाई में 112 तालिबानियों के साथ मारे गए 30 पाकिस्तानी आतंकी

बताया जा रहा है कि भारत के एतराज के बाद जब अंतर्राष्ट्रीय दबाव बना तो तालिबान के अफसर और लड़ाके वहां पर गए और निशान साहिब को वापस रख दिया। भारतीय विश्व फोरम के चेयरमैन पुनीत सिंह चंडोक ने जानकारी देते हुए बताया कि निशान साहिब को वापस रख दिया गया है।

पुनीत सिंह चंडोक ने बताया कि गुरुद्वारे की छत पर निशान साहिब को पूरे सम्मान के साथ वापस रख दिया गया है। उन्होंने बताया कि शुक्रवार शाम को तालिबान के कुछ अफसर और लड़ाके गुरुद्वारे पहुंचे और तुरंत निशान साहिब को वापस रखने का आदेश दिया। चंडोक ने भारत सरकार और अंतर्राष्ट्रीय समुदाय की सराहना की है।