16 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

अफगानिस्तान: तालिबानी ठिकानों पर वायुसेना का Air Strike, मारे गए 572 आतंकी

AAF Air Strike In Afghanistan: अफगान वायुसेना ने तालिबान के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए तालिबानी ठिकानों पर जबरदस्त हवाई हमला किया। इस हवाई हमले में 572 से अधिक आतंकी मारे गए, जबकि 300 से अधिक घायल हो गए।

2 min read
Google source verification
taliban_air_strike.jpeg

Afghanistan Air Force Air Strikes on Taliban Bases, 572 Terrorists Killed

नई दिल्ली। अफगानिस्तान में शांति बहाली को लेकर किए जा रहे कोशिशों के बीच अफगान सेना और तालिबान में संघर्ष जारी है। वहीं, अमरीकी सैनिकों की वापसी के साथ ही तालिबान अब फिर से अपना पैर पसारते हुए अफगानिस्तान में हावी होता जा रहा है। हालांकि, तालिबान के बढ़ते कदमों को रोकने के लिए अफगान सेना लगातार कार्रवाई भी कर रही है।

यह भी पढ़ें :- अफगानिस्‍तान: तालिबानी ठिकानों पर हवाई हमले में टैंक समेत कई वाहन नष्‍ट, 100 से अधिक आतंकी ढेर

इस बीच अफगान वायुसेना ने बीते 24 घंटों में तालिबान के खिलाफ सबसे बड़ी कार्रवाई की है। वायुसेना ने शनिवार की रात को तालिबान के कई ठिकानों पर हवाई हमले कर उसे ध्वस्त कर दिया। बताया जा रहा है कि शेबगर्न शाहर में तालिबानों ठिकानों पर वायुसेना के हवाई हमले में तालिबान को भारी नुकसान पहुंचा है और 500 से अधिक आतंकी मारे गए हैं।

अफगानिस्तान के रक्षा मंत्रालय ने रविवार को जानकारी देते हुए बताया है कि अफगान वायुसेना के हवाई हमले में दर्जनों तालिबानी मारे गए हैं और घायल भी हुए हैं।

हवाई हमले में 500 से अधिक तालिबानी ढेर

अफगानिस्तान के रक्षा मंत्रालय के अधिकारी फवाद अमान ने ट्वीट करते हुए बताया कि अफगानिस्तान की वायुसेना ने शेनबर्ग शहर में तालिबानी ठिकानों को निशाना बनाते हुए जबरदस्त हवाई हमले किए। इस हवाई हमले में तालिबान के 500 से ज्यादा आंतकी मारे गए और बड़ी संख्या में उनके हथियार और गोला बारूद नष्ट हुए।

फवाद अमान ने आगे यह भी बताया कि वायुसेना ने शेनबर्ग शहर के जावजान प्रांत में बड़ी संख्या में मौजूद तालिबानी आतंकियों पर शनिवार शाम को करीब 6:30 बजे B-52 बॉम्बर से हमला किया। इससे तालिबान को भारी नुकसान हुआ है।

यह भी पढ़ें :- Afghanistan: कुंदुज प्रांत में तालिबानी हमले में पुलिस कमांडर समेत 10 सुरक्षाकर्मी मारे गए

फवाद अमान ने रविवार को किए अपने नए ट्वीट में बताया "नंगरहार, लगमन, गजनी, पक्तिया, पक्तिका, कंधार, उरुजगन, हेरात, फराह, जोजजान, सर-ए पोल, फरयाब, हेलमंद, निमरुज, तखर, कुंदुज में तालिबानी ठिकानों पर किए गए हवाई हमले में 572 आतंकवादी मारे गए और 309 अन्य घायल हो गए। ये सबकुछ पिछले 24 घंटों के दौरान हुआ।"

कई इलाकों पर तालिबान का कब्जा

आपको बता दें कि अमरीकी सैनिकों की वापसी के साथ ही तालिबान अब लगातार अफगानिस्तान के बाकी इलाकों पर कब्जा जमाता जा रहा है। शनिवार को टोलो न्यूज ने अपनी रिपोर्ट में बताया है कि तालिबान ने उत्तर अफगानिस्तान के जवज्जन प्रांत की राजधानी शेबर्गन शहर पर कब्जा कर लिया है। वहीं, इससे एक दिन पहले 6 अगस्त को निमरोज के जरंज शहर को तालिबान ने 'बिना किसी लड़ाई के' कब्ज़ा लिया था। अफगान सेना और तालिबान में जारी संघर्ष के बीच पिछले 24 घंटों में तालिबान ने अफगानिस्तान के दो प्रांतीय राजधानियों पर कब्जा कर लिया है।