28 मई 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

अफगानिस्तान के बल्ख प्रांत में बम धमाका, दो बच्चों की मौत

Afghanistan Blasts: अफगानिस्तान के उतरी प्रांत बल्ख में हुए धमाके को लेकर सरकार ने तालिबान को जिम्मेदार ठहराया है।

2 min read
Google source verification
अफगानिस्तान में बम धमाका

अफगानिस्तान के बल्ख प्रांत में बम धमाका, दो बच्चों की मौत

काबुल।अफगानिस्तान में एक आतंकी हमले को अंजाम दिया गया। इस हमले में दो बच्चों की मौत हो गई जबकि कई लोग घायल हो गए। 209 शाहीन कॉर्प्स के प्रवक्ता मोहम्मद हनीफ रेजी ने बताया कि उत्तरी प्रांत बल्ख में एक धमाका हुआ।

चहार बोलक जिले में हुए इस धमाके में दो बच्चों की मौत हो गई। उन्होंने बताया कि आतंकियों ने सड़क के किनारे बम लगाकर रखा था। अभी तक किसी आतंकी संगठन ने इस हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है।

अफगानिस्तान: शादी समारोह में आत्मघाती हमला, पांच की मौत

सरकार ने तालिबान सरकार को ठहराया जिम्मेदार

स्थानीय समाचार रिपोर्ट के मुताबिक, यह घटना दोपहर के समय हुआ। रिपोर्ट में बताया गया है कि दोपहर के समय सड़क किनारे कुछ बच्चे खेल रहे थे। तभी उनका ध्यान सड़क किनारे रखे बम पर गया। इसी बीच बच्चों ने उसे जैसे छूआ बम अचानक फट गया।

इस घटना के बाद, अफगानिस्तान सरकार ने तालिबान की ओर इशारा करते हुए कहा कि यह धमाका शांति के दूश्मनों की ओर से किया गया है। बता दें कि तालिबान अफगानिस्तान में धमाका करने के लिए बम और लैंडमाइंस का इस्तेमाल करता रहा है.

सरकार और तालिबान के बीच संघर्ष जारी

मालूम हो कि सरकार और तालिबान के बीच संघर्ष जारी है। तालिबानी लड़ाकों ने 13 जुलाई को राष्ट्रीय सुरक्षा बलों और अमरीकी सेनाओं पर हमला किया था। इस हमले में 4 अफगानी सुरक्षा बल और एक अमरीकी सैन्य अधिकारी की मौत हो गई थी, जबकि 20 अन्य घायल हो गए थे।

अफगान रक्षा मंत्रालय की ओर से जारी एक बयान में कहा गया था कि इस हमले में 3 तालिबानी हमलावर भी मारे गए हैं। इस हमले की जिम्मेदारी तालिबान ने ली थी।

Read the Latest World News on Patrika.com. पढ़ें सबसे पहले World News in Hindi पत्रिका डॉट कॉम पर. विश्व से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Follow करें Twitter पर.