कुंदुज शहर में बीते कई दिनों से तालिबानी लड़ाकों और सुरक्षा बलों के बीच संघर्ष चल रहा है। उत्तरी अफगानिस्तान के कुंदुज शहर में बीते तीन दिनों में यह दूसरी बड़ी घटना है। इससे पहले शनिवार को तालिबानी आतंकियों ने एक बड़े हमले को अंजाम दिया था, जिसमें 10 लोगों की मौत हो गई थी।