काबुल। अफगानिस्तान में सरकार समर्थित सेना और विद्रोही समूह तालिबान के बीच हिंसक संघर्ष का दौर जारी है। इसी बीच उत्तरी अफगान के बड़े शहर कुंदुज में शनिवार को एक आत्मघाती हमले को अंजाम दिया गाया। इस हमले में 10 लोगों की मौत हो गई, जबकि पांच अन्य घायल हो गए।