8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

तालिबान ने ईद के नाम दिया ऐसा संदेश भड़क गई अफगान सरकार, कहा- डर पैदा करना करें बंद

तालिबान ने ईद के मौके पर जारी किया भड़काऊ भाषण अफगान सरकार ने कहा- युद्ध और विनाश बंद करे तालिबान'
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Shweta Singh

•

Updated: 10 Aug 2019, 2:52 PM IST

Taliban in Afghanistan

काबुल। तालिबान ने ईद के मौके पर अपने डर के बाजार को जारी रखने की कोशिश की है। इसके चलते अफगानिस्तान सरकार काफी नाराज नजर आ रही है। अफगान सरकार ने तालिबान के ईद पर दिए संदेश को भय, दहशत और युद्ध से परिपूर्ण बताया है। अफगान राष्ट्रपति अशरफ गनी के प्रवक्ता सिदिक सिद्दिकी ने इस बारे में जानकारी दी है।

तालिबान के संदेश सुनने की जरूरत नहीं

अफगानी मीडिया के मुताबिक प्रवक्ता सिदिक सिद्दिकी ने कहा, 'अफगानिस्तानी जनता तालिबान के किसी संदेश को सुनने की जरूरत नहीं है। हमें दुख है कि तालिबान अभी भी युद्ध, आतंक और डर का संदेश भेज रहा है। देश में लोगों की हत्या और तबाही का मुख्य कारण तालिबान है।' सिद्दिकी ने कहा कि अब तालिबान अफगानिस्तान के लोगों को और बरगला नहीं सकता है।

काबुल: आत्मघाती बम धमाके में 18 की मौत, 145 घायल

'युद्ध और विनाश बंद करे तालिबान'

तालिबान को संदेश देते हुए सिद्दिकी ने कहा कि लोग चाहते हैं कि अब यह संगठन युद्ध और विनाश बंद करे। आपको बता दें कि गुरुवार को तालिबानी नेता मुल्ला हेबतुल्ला अखुंदजदा ने ईद के लिए संदेश जारी किया था। इसमें उन्होंने लोगों को निर्देश देते हुए कहा कि, 'आप ईद के दिनों में अपने विश्वासपात्र देश की रक्षा, मदद और सुविधा पर पूरा ध्यान दें और देशवासियों की सुरक्षा के लिए सभी जरूरी कदम उठाएं।'

तालिबान ने पाकिस्तान को दिया दो टूक जवाब, कश्मीर से उसका कोई लेनादेना नहीं

अफगान शांति वार्ता पर तालिबान को शक

बता दें कि तालिबान ने काबुल के एक पुलिस स्टेशन के पास हुए बम ब्लास्ट के एक दिन बाद यह संदेश जारी किया था। इस घातक कार बम विस्फोट में 18 लोगों की जान गई थी। साथ ही धमाके में 100 से अधिक लोग घायल हुए थे। तालिबान ने अपने संदेश में अफगान शांति वार्ता पर शक और चिंताए व्यक्त कीं।

विश्व से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Follow करें Twitter पर...