8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

काबुल: आत्मघाती बम धमाके में 18 की मौत, 145 घायल

धमाका इतना शक्तिशाली था कि इसकी गूंज कई किलोमीटर तक सुनाई दी सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Mohit Saxena

•

Updated: 18 Aug 2019, 8:41 AM IST

kabul

काबुल। अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में बुधवार को जोरदार धमाका हुआ। यह धमाका इतना शक्तिशाली था कि इसकी गूंज कई किलोमीटर तक सुनाई दी। आसमान में धुएं की चादर देखी गई। घटनास्थल से कुछ दूरी पर कई दुकानों के शीशे भी टूट गए। इस घटना में 18 लोगों की मौत और 145 लोग घायल हो गए। सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

तालिबान ने सरकार को दी सीधी धमकी, कहा- चुनावी रैलियों को बनाया जाएगा निशाना

गृह मंत्रालय के प्रवक्ता नसरत रहीमी के अनुसार विस्फोट पश्चिमी काबुल में स्थानीय समयानुसार सुबह करीब नौ बजे हुआ। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार यह विस्फोट पुलिस मुख्यालय को निशान बनाकर किया गया था। इस हमले की जिम्मेदारी तालिबान ने ली है।

सरकार के अधिकारिक बयान के अनुसार काबुल के पश्चिम में यह विस्फोट एक कार बम धमाका था, जिसने जिले के छह पुलिस मुख्यालय को निशाना बनाया। वहीं नेशनल डायरेक्टोरेट ऑफ सिक्योरिटी (एनडीएस) के अनुसार काबुल के दो हिस्सों में स्पेशल ऑपरेशन खत्म हुआ है। इसमें दो लड़ाकों की मौत हो गई है।

विश्व से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Follow करें Twitter पर ..