5 मार्च 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

ब्रुनेई: सुल्तान ने पलटा फैसला, समलैंगिकों को नहीं दी जाएगी सजा-ए-मौत

पत्थर मारकर मौत के घाट उतार देने की सजा कानून को लेकर लगातार सवाल खड़े किए जा रहे हैं कहा, सजा को लेकर दोबारा से विचार करेंगे

2 min read
Google source verification
Brunei

ब्रुनेई: सुल्तान ने पलटा फैसला, समलैंगिकों को नहीं दी जाएगी सजा-ए-मौत

बंदार सेरी बगवान। दक्षिण-पूर्वी एशिया के एक छोटे से देश ब्रुनेई ने बीते दिनों एक कानून को पास किया, जिसे लेकर दुनियाभर में आलोचना हो रही थी। कानून के तहत समलैंगिक यौन संबंधों और व्यभिचार के दोषियों पर पत्थर मारकर मौत के घाट उतार देने की सजा के प्रावधान को मंजूरी दे दी गई थी। इस कानून को अब वापस ले लिया गया है। इससे पहले भी इस कानून को लेकर लगातार सवाल खड़े किए जा रहे हैं। रविवार को एक टेलिविज़न चैनल पर भाषण में,देश के शासक, सुल्तान हसनाल बोल्किया ने कहा कि वह मृत्युदंड पर रोक लगा रहे हैं। संयुक्त राष्ट्र के कहने पर वह सजा को लेकर दोबारा से विचार करेंगे।

श्रीलंका ने की बड़ी कार्रवाई, 200 मुस्लिम प्रचारकों समेत 600 से अधिक विदेशियों को देश से निकाला

शरिया कानूनों को सदन में पेश किया गया था

दरअसल ब्रनेई ने बीते माह समलैंगिक यौन संबंधों और व्यभिचार के दोषियों को पत्थर मार कर मौत के घाट उतार देने की सजा के प्रावधान को मंजूरी दी थी। इस संबंध में शरिया कानूनों को सदन में पेश किया गया। बता दें कि शरिया कानून में अलग-अलग अपराधों के लिए कड़ी सजा का प्रावधान है, जैसे चोरी करने पर हाथ-पैर काटने की सजा है। इस नए प्रावधान के मुताबिक, समलैंगिक अपराध में किसी को तभी सजा दी जाएगी जब वह खुद कबूल करेगा या फिर उन्हें ऐसा करते हुए कम से कम चार लोगों ने देखा हो। मालूम हो कि भारत समेत दुनिया के कई देशों में समलैंगिकता को वैध करार दिया है। मालूम हो कि ब्रुनेई में समलैंगिकता पहले से ही प्रतिबंधित है। साथ ही इसके लिए अधिकतम 10 वर्ष की सज़ा का प्रावधान भी है।

ईरान: राष्ट्रपति हसन रूहानी के भाई को भ्रष्टाचार के मामले में जेल

वैश्विक स्तर पर कानून का हो रहा है विरोध

इस कानून की घोषणा के बाद ब्रुनेई के समलैंगिक समुदाय ने नाराजगी जाहिर की थी। इसे उन्होंने मध्ययुगीन फैसला करार दिया है। ह्यूमन राइट्स वाच के एशिया क्षेत्र के उप निदेशक फिल राबर्टसन ने इस संहिता को बर्बर बताया है। हॉलीवुड की मशहूर हस्तियों ने इस फैसले को गलत बताया है और लोगों से अपील की है कि वे ब्रुनेई के सुल्तान के आलीशान होटलों का बहिष्कार करें। यूरोपीय संघ ने आलोचना करते हुए इस नए शरिया कानून को क्रूर बताया। इसे अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार समझौते का उल्लंघन बताया। गौरतलब है कि ब्रुनेई बोर्नियो द्वीप पर स्थित है। यहां पर सुल्तान हसनाल का शासन है। उन्होंने 2013 में इस संहिता की योजना का ऐलान किया था।

विश्व से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Follow करें Twitter पर ..