25 अक्टूबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

ईरान: राष्ट्रपति हसन रूहानी के भाई को भ्रष्टाचार के मामले में जेल

ईरान के राष्ट्रपति हसन रूहानी के भाई पर लगा है भ्रष्टचार के आरोप। राष्ट्रपति रूहानी के समर्थकों ने कार्रवाई को राजनीति से प्रेरित बताया। न्यायापालिका ने राजनीति से प्रेरित होने से किया इनकार।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Anil Kumar

•

Updated: 6 May 2019, 11:33 AM IST

ईरान के राष्ट्रपति हसन रूहानी

ईरान: राष्ट्रपति हसन रूहानी के भाई को भ्रष्टाचार के मामले में जेल

तेहरान।ईरान के राष्ट्रपति हसन रूहानी ( Hassan Rouhani ) के भाई को ईरान की एक अदालत ने जेल की सजा सुनाई है। ईरान की समाचार एजेंसी IRNA ने शनिवार को बताया है कि राष्ट्रपति हसन रूहानी के भाई होसेन फेरेयडाउन को भ्रष्टाचार के मामले में अनिर्दिष्ट कारावास की सजा सुनाई गई है, हालांकि राष्ट्रपति के समर्थकों का आरोप है कि यह राजनीति से प्रेरित है। IRNA ने न्यायिक अधिकारी हामिद्रेज़ा होसैनी के हवाले से बताया है कि होसेन फेरेयडाउन ( Hossein Fereydoun ) जो कि कुछ आरोपों में दोषी नहीं पाया गया, जबकि उसे अन्य आरोपों में जेल की सजा सुनाई गई थी। होसैनी ने आगे कहा है कि वह कुछ विवरण देनें में असमर्थ थे। हालांकि अभी भी वे सजा के खिलाफ अपील कर सकते हैं।

ब्रिटेन: संबंध बनाते समय शख्स ने की ऐसी बड़ी गलती, कोर्ट ने सुनाई 12 साल की सजा

2017 में शुरू हुआ था मामला

बताया जा रहा है कि फेरेयडाउन का ट्राइल फरवरी में न्यायपालिका की ओर से आरोपों का विवरण दिए बिना ही 6 सह प्रतिवादियों के साथ शुरु हुआ था। यानी की जमानत पर रिहा होने से पहले 2017 में शुरु हुआ था। हालांकि यह कहा जा रहा है कि रूहानी के कुछ समर्थकों ने फेरेयडाउन के खिलाफ आरोपों को देखा है। राष्ट्रपति के एक करीबी सलाहकार और एक वरिष्ठ राजनयिक जो कि ईरान और विश्व शक्ति के बीच 2015 परमाणु समझौता को आगे बढ़ाने वाले वार्ता में भाग लिया था। हार्डलाइन न्यायपालिका के इस कदम को कट्टरपंथी रूहानी को बदनाम करने की दिशा में उठाया गया एक कदम बताया जा रहा है। इन सबके बीच न्यायपालिका ने साफ कर दिया है कि यह मामला राजनीति से प्रेरित नहीं है, जो कि करने का प्रयास किया जा रहा है।

Read the Latest World News on Patrika.com. पढ़ें सबसे पहले World News in Hindi पत्रिका डॉट कॉम पर. विश्व से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Follow करें Twitter पर.

बड़ी खबरें

View All

खाड़ी देश

विदेश

ट्रेंडिंग